27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auraiya Murder : शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हमलवार को पीट-पीटकर मार डाला

Auraiya Murder : औरैया में मॉबल‌िंच‌िंग का मामला सामने आया है। शिक्षामित्र की हत्या कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने मार डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 21 Feb 2023, 2:10 AM IST

Auraiya Murder : शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हमलवार को पीट- पीटकर मार डाला

औरैया में शिक्षमित्र की हत्या के बाद भीड़ ने हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

Auraiya Murder : औरैया में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाग रहे हमलावरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढें:Barsana में दस दिन तक चलता है होली उत्सव, जानिए क्या होता है खास?

शिक्षामित्र की मौके पर हुई मौत
मामला औरैया के भीखापुर गांव का है। यहां सोमवार को विश्राम सिंह के पिता भोला सिंह सेंगर की तेरहवीं थी। कार्यक्रम में ब्रह्मनगर के शिक्षामित्र रामवीर सिंह राजावत और मजरा बरीपुर माफी के बबलू सेंगर भी आए थे।

भोज के दौरान ही रामवीर और बबलू सेंगर में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बबलू सेंगर के साथ आए युवक ने रामवीर की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
शिक्षामित्र रामवीर को गोली मारने के बाद बबलू और उसके साथ आया युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चारू निगम के साथ अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर रात IG ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

गांव में पुलिस तैनात
एसपी चारू निगम ने बताया कि शिक्षामित्र की हत्या करने वाले हमलावर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। परिजनों से हमलवार की शिनाख्त करवाई जा रही है। तनाव के चलते पूरे गांव को छावनी बना दिया गया है।

20 साल से दोनों परिवार में चल रही रंजिश
मजरा बरीपुर माफी के रहने वाला बबलू सेंगर और शिक्षा मित्र रामवीर राजावत के परिवार में 20 साल से रंजिश है। बबलू सेंगर के भाई की वर्चस्व को लेकर हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप रामवीर के फौजी भाई कमल पर लगा था। मामले में कमल कोर्ट से बरी हो गया। इसके बाद बबलू सेंगर औरैया में रहने लगा और जिला अदालत में फौजदारी की वकालत करने लगा था।