27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kashi में 461 करोड़ रुपये से बनेगा Ropeway transport, एक बार में 45 सौ यात्री करेंगे सफर

Kashi प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां 461 करोड़ रुपये खर्च कर देश का पहला रोप-वे ट्रांसपोर्ट बनाया जाएगा। इसमें एक बार में 45 सौ यात्री सफर कर सकेंगे। आइये जानते हैं रोप-वे की कुछ खास बातें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 Feb 2023, 8:16 AM IST

kashi.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को एक और सौगात मिलने जा रही है। अब यहां देश का पहला रोप-वे ट्रांसपोर्ट बनाया जाएगा। इसकी दूरी 3.8 किमी होगी। इसमें पांच स्टेशन होंगे। कैंट से गोदौलिया तक का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय किया जा सकेगा।

अभी 45 मिनट लगते हैं, रोप-वे से 15 मिनट लगेंगे
रोप-वे बनने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का सफर महज 15 मिनट में पूरा होगा। इस समय ट्रैफिक की वजह से ऑटो से यह सफर करीब 45 मिनट में पूरा होता है। कैंट से गोदौलिया की सड़क मार्ग की दूरी 5 किलोमीटर है। इस हिसाब 1.2 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी।

461 करोड़ रुपये खर्च का खाका तैयार
रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रोप-वे प्रोजेक्ट को टाइम पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रमुख सचिव ने वाराणसी के विभागों के साथ बैठक कर तेजी से काम कराने की बात कही है। कमिश्नर कौशल राज शर्मा को इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि रोप-वे बनाने के लिए 461 करोड़ रुपये खर्च का खाका तैयार किया गया है।

रोप-वे का रूट, स्ट्रक्चर और पिलर का ब्लू प्रिंट तैयार
रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया "रोप-वे की डिजाइन तैयार कर ली गई है। इसमें रोपवे रुट, उसका स्ट्रक्चर और पिलर का पूरा ब्लू प्रिंट आदि तय हो गए हैं। रोप-वे जिन-जिन सड़कों के ऊपर से गुजरेगा, वहां की व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया है।"

मई में रोप-वे कंस्ट्रक्शन होगा शुरू
इस प्रोजेक्ट में तेजी दिखाते हुए यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए छह विभागों को 31 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। यह रुपये इन्हें अपनी परिसंपत्तियां ट्रांसफर करने के लिए दिए गए हैं। अब जमीन और घरों के अधिग्रहण के लिए मुआवजे का तेजी से किया जा रहा है। इस साल मई से काम शुरू करने की तैयारी है।

सबसे ज्यादा बजट जलकल विभाग को दिया
यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए सबसे ज्यादा बजट जलकल विभाग को दिया गया है। इन्हें करीब 12 करोड़ 28 लाख रुपए, इसके बाद बिजली विभाग को 11 करोड़ 92 लाख, जल निगम को 4 करोड़ 67 लाख, स्मार्ट सिटी को 1 करोड़ 65 लाख, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को 29 लाख, BSNL को 24.92 लाख दिए जा रहे हैं।

इन सुविधाओं से लैस होगा रोप-वे
1. रोप-वे में 220 केबल कारें हैं। एक बार में रोप-वे से कैंट से गोदौलिया और गोदौलिया से कैंट तक 4500 यात्री सफर कर सकेंगे।
2. रोप-वे ट्रैक पर कुल 5 स्टेशन होंगे। इसमें कैंट स्टेशन, सिगरा स्थित साजन सिनेमा, रथ यात्रा, गोदौलिया शामिल है।
3. जमीन से रोप-वे की हाइट 11 मीटर की होगी।
4. हर केबल कार पर 10 लोग का सीटिंग अरेंजमेंट होगा।
5. हर एक स्टेशन काशी के स्थानीय थीम और संस्कृति पर आधारित होगा।
6. जाम के झंझट से मुक्ति मिलने के साथ काशी को एरियल व्यू यानी ऊपर से देखा जा सकेगा।
7. सिगरा स्थित साजन सिनेमा और रथ यात्रा भी शामिल हैं।
8. हर डेढ़ मिनट पर एक केबल गुजरेगी।
9. पूरे दिन 25 हजार यात्री आ-जा सकेंगे।