मेरठ

मेरठ का औसत तापमान चार डिग्री बढ़ा, आज इन जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार

मेरठ में न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान इस समय 13 से डिग्री के बीच चल रहा है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2023
आज तेज गर्मी के लिए रहिए तैयार।

यूपी में तापमान बढने का सिलसिला जारी है। इसके चलते अधिकांश शहरों में गर्मी तेजी से बढ़ती महसूस की जा रही है। आज रविवार को मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है इसके अलावा पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 32—33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। एनसीआर के जिलों गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बता दें एनसीआर में भी अधिकतम तापमान ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

20 फरवरी 2023 को एनसीआर के जिलों का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। तापमान में अब फिर से तेजी देखी जा रही है। आज यानी 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13—14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी के आसमान साफ रहेगा।

हालांकि, हवा की गति में कमी के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Published on:
26 Feb 2023 07:51 am
Also Read
View All