27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के फेरे के दौरान पिता की मौत, एक तरफ बेटी की विदाई की तैयारी तो दूसरी ओर सजी अर्थी

घर में बेटी की विदाई की तैयारी के बीच पिता की अर्थी सजाई जा रही थी। जिसने भी ये माहौल देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 25 Feb 2023, 6:13 PM IST

शादी के फेरे के दौरान पिता की मौत, एक तरफ बेटी की विदाई की तैयारी तो दूसरी ओर सजी अर्थी

बेटी की विदाई के बाद पिता का हुआ अंतिम संस्कार।

एक व्यक्ति ने उस दौरान दम तोड़ा, जिस समय उसकी बेटी शादी के सात फेरे ले रही थी। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, 11 वीं के छात्र सहित तीन गिरफ्तार


बेटी की शादी के बीच ही पिता का शव घर पहुंचा। सुबह एक तरफ बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। वहीं दूसरी ओर उसके पिता की अर्थी भी सजाई जा रही थी।


हादसे में घायल होने के बाद तोड़ा था दम
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पठानपुरा निवासी एक लड़की की शुक्रवार को शादी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। मगर कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल गईं।


हाईवे स्थित पठानपुरा निवासी लगभग 50 वर्षीय तिलकराम ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। तिलकराम की सात बेटियां है। बड़ी बेटी काजल की शुक्रवार को शादी थी। काजल की शादी जवाहरनगर निवासी भारत से तय हुई थी।

यह भी पढ़ें : हादसे के बाद कोल्ड स्टोर किया सील, पूर्व विधायक सहित चार के खिलाफ मुकदमा

तिलकराम अपने भतीजे व दो अन्यों के साथ शादी के काम से ई-रिक्शा से हाईवे पर आया था। सामान खरीदने के बाद सभी लोग हाईवे के किनारे पर खड़े थे।


तेज रफ्तार वैगनार ने मारी थी टक्कर
आरोप है कि इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगनार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा कई फुट हवा में उछल गया। जिससे ई-रिक्शा में बैठे चारों लोग सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : पिता की बाइक गिरवी रखने के बाद छात्र को मिला बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तिलकराम ने दम तोड़ दिया।

तिलकराम ने जिस समय अस्पताल में दम तोड़ा उस दौरान उसकी बेटी मंडप में अपने पति के साथ शादी के फेरे ले रही थी। बेटी आज सुबह गमगीन माहौल में विदा भी हुई। बेटी की विदाई के बाद पिता की अर्थी उठी और उनको श्मशान घाट में मुखाग्नि दी गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग