
स्कूल बस के शीशे में गोली के निशान।
बागपत जिले के बड़ौत-मलकपुर रोड पर छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर स्कूल बस पर फायरिंग की गई। जिस समय फायरिंग की गई उस दौरान स्कूल बस छात्र-छात्राओं को छोड़ने जा रही थी। फायरिंंग से अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। आज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक कक्षा 11 का छात्र भी है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है।
प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस चालक छात्र-छात्राओं को छोड़ने जा रहा था।
तभी बाइक सवारों ने बस का पीछा किया और रास्ते में बस पर फायरिंग कर दी। गोली पिछले शीशे को चीरती हुई अगले शीशे में होकर पार निकल गई। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
स्कूल बस में सवार थे 25 छात्र
जिस समय बस में फायरिंग की गई उस दौरान 25 छात्र मौजूद थे। बताया जाता है कि आरोपियों ने बस में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद आरोपी भाग गए।
सीओ सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों में गोल्ला, समक्ष निवासी खामपुर व तरुण निवासी मलकपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
24 Feb 2023 01:04 pm
Published on:
24 Feb 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
