27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दारुल उलूम देवबंद के फैसले पर शहजादी बोलीं, ‘एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर हो’

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य कुमारी सैय्यद शहजादी ने मुसलमान युवाओं पर बयान दिया है। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद के फैसले पर भी प्रक्रिया दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 24 Feb 2023, 10:36 AM IST

दारुल उलूम देवबंद के फैसले पर शहजादी बोलीं, 'मुसलमानों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर हो'

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य कुमारी सैय्यद शहजादी

बागपत पहुंचीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैय्यद शहजादी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद के फैसले के बारे में पता चला है। इस मामले में सीधे तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को दाढ़ी कटवाने पर निकाला जाएगा तो शिकायत पर हम कार्रवाई करेंगे। सैय्यद शहजादी ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि हर किसी को न्याय मिलना चाहिए।


यह भी पढ़ें : Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today: आज फिर बढ़े मेंथा ऑयल के दाम, जानें कीमत

किसी को लगता है कि अल्पसंख्यक होने के कारण उसके साथ अन्याय हो रहा है और उसे दाढ़ी कटवाने पर निष्कासित किया जाता है। ऐसे में वह हमारे पास शिकायत करे।

वहां के डीएम व एसपी से इस बारे में पूछा जाएगा। आखिर ऐसा क्यों हुआ है। इसके साथ मामले में आयोग की बैठक करके फैसला लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, ससुराल पहुंची बहू बोली-'ससुर के साथ एक कमरे में नहीं रहना'

मदरसों को सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरी
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य कुमारी सैय्यद शहजादी ने कहा कि मदरसों को सरकारी योजनाओं का लाभ के लिए लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि मदरसों में शिक्षा ग्रहण करने वालों के एक हाथ में कुरान शरीफ और दूसरे में कंप्यूटर रहे। वह मॉडल शिक्षा ग्रहण करें, जो आज के दौर में जरूरी है। इसलिए मदरसों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग