
घायलों का हाल जानने मेडिकल अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण।
बसपा के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के जनशक्ति कोल्ड स्टोर को आज शनिवार को सील कर दिया गया है। कोल्ड स्टोर पर आज एसपी क्राइम और एडीएम ई अपनी टीम के साथ पहुंचे।
जहां दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कोल्ड स्टोरेज पर सील लगा दी गई। हादसे में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आज भी हुआ गैस का रिसाव
दूसरे दिन कोल्ड स्टोर पर गैस का रिसाव हुआ। गैस खाली कराने के लिए अधिकारी टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि कोल्ड स्टोरेज की बाकी बिल्डिंग को प्रशासन ध्वस्त करने के मूड में है। फिलहाल अधिकारी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
पूर्व विधायक सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोल्ड स्टोर के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। हादसे के बाद मृतक बलवंत के भाई सूरज ने पूर्व बसपा विधायक चौधरी चंद्रवीर, मैनेजर सुरेश, टेक्नीशियन व एक अन्य के खिलाफ 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
आसपास के स्कूलों को बंद कराया
सुरक्षा की दृष्टि से कोल्ड स्टोर के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज छुट्टी कर दी गई। सुबह स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज डालकर सूचना दी। कोल्ड स्टोर सील करने के बाद पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
सांसद ने जाना घायलों का हाल
अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनका हालचाल जाना सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की। सांसद ने चिकित्सकों को घायलों की बेहतर देखभाल और अच्छी चिकित्सा देने के लिए कहा।
Published on:
25 Feb 2023, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.