27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की बाइक गिरवी रखने के बाद छात्र को मिला बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र

सीबीएसई के एक स्कूल में छात्र को बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र पाने के लिए अपने पिता की बाइक गिरवी रखनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 25 Feb 2023, 10:40 AM IST

पिता की बाइक गिरवी रखने के बाद छात्र को मिला बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र

पीड़ित पिता ने डीएम को लिखा शिकायती पत्र।

सीबीएसई की मुख्य परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को सीबीएसई की अंग्रेजी की परीक्षा थी। एक स्कूल द्वारा इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र देने के लिए स्कूल प्रबंधन ने छात्र के पिता की बाइक को गिरवी रख लिया।

छात्र पर स्कूल की 15 हजार रुपए फीस बकाया थी। स्कूल ने बिना फीस दिए छात्र का प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से यूपी लाया जा रहा था एक करोड़ रुपये कीमत का नशीला पदार्थ

फीस के बकाया थे 15,400 रुपए
बुलंदशहर के स्याना कस्बे के मेपल ग्रोव वर्ल्ड स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र अपने पिता के साथ प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचा। आरोप है कि स्कूल ने एक साल की फीस 49,900 में से 15,400 रुपए बकाया होने पर प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने अपनी मजबूरी बताते हुए प्रवेश पत्र देने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें : दुल्हन के सिर पर बाल कम देख मंडप से गायब हुआ दूल्हा, जाने फिर क्या हुआ ?

पीड़ित पिता ने जताई मजबूरी
पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि रुपए के आभाव होने के कारण अभी फीस नहीं जमा कर सकता। जब वो मार्कशीट लेने आएगा तब बाकी फीस जमा कर दी जाएगी। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया।

शुक्रवार को इंटरमीडिएट बोर्ड की मुख्य परीक्षा होने के कारण प्रवेश पत्र लेना जरूरी था। स्कूल प्रबंधन ने बकाया फीस जमा कराने के बदले कोई भी चीज गिरवी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें : नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरी अधिकार सेना लीगल विंग, DGP को पत्र भेजकर नोटिस पर खड़े किए सवाल

स्कूल प्रबंधन ने बकाया फीस के बदले छात्र के पिता की बाइक को गिरवी रख लिया। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन ने छात्र के पिता से एक कोरे कागज भी हस्ताक्षर करा लिए।

डीआईओएस ने जानकारी से किया इंकार
इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी और डीआईओएस से की है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि उनके पास अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग