27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल से यूपी लाया जा रहा था एक करोड़ रुपये कीमत का नशीला पदार्थ

पश्चिमी बंगाल से करीब एक करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ यूपी लाया जा रहा था। मुजफ्फरनगर की रामराज पुलिस ने इसे पकड़ लिया। यह पूरा माल एक ट्रक के अंदर 400 बैट्रियों में छिपाया गया था। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये मानी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 25 Feb 2023, 10:03 AM IST

muzaffarnagar_police.jpg

पकड़ा गया ट्रक और बैट्रियां

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पश्चिम बंगाल से यूपी लाया जा रहा करीब एक करोड़ रुपये कीमत का नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। यह सारा माल एक ट्रक के अंदर 400 बैट्रियों में छिपाकर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सारा माल पकड़ लिया।

बड़ी सफलता मिली
मुजफ्फरनगर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। यह माल कहां-कहां जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। इस गिरोह में कितने लोग जुड़े हैं इसकी भी जानकारी की जा रही है।

खरीददार भी पकड़े जाएंगे
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला गंभीर हैं। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह माल अलग-अलग जिलों में बेचा जाना था। यूपी में इस माल के कौन-कौन खरीददार हैं अब इसका भी पता लगाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग