
शादी में लड़की पक्ष के खर्च हुए रुपए लडके पक्ष ने किए वापस।
हापुड जिले के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम के साथ की। दुल्हन बनी व्यापारी की बेटी ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और वह अपनी ससुराल पहुंच गई।
दो दिन तक दूल्हा टालता रहा सुहागरात
बताया जाता है कि जब सुहागरात की बारी आई तो दूल्हा बचने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि दूल्हा कभी पूजा का बहाना बना देता तो कभी मेहमानों के जाने के बाद सुहागरात मनाने की बात कहता।
आखिरकार दो दिन बाद सुहागरात मनाने दूल्हा और दुल्हन सुहाग की सेज पर पहुंचे। दूल्हन को सुहाग की सेज पर दूल्हे की हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए।
जिस दूल्हे के साथ उसकी शादी हुई थी वह एक किन्नर निकला। यह जानकार दूल्हन के पांव तले जमीन खिसक गई। किसी तरह से उसने रात काटी। उसके बाद सुबह इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
मामला रिश्तेदारी की पंचायत में निपटा
बताया जाता है कि बेटी के पति के किन्नर होने की जानकारी परिजनों को लगी तो उनमें भी हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने रिश्ता कराने वाले बिचौलिए को सारी बात बताई। बिचौलिए को भी नहीं पता था कि युवक किन्नर है।
दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और लड़के का मेडिकल चेकअप कराने की बात कही गई। लेकिन लड़के ने अपना मेडिकल चेकअप कराने से मना कर दिया।
आखिरकार इस बात पर समझौता हुआ कि लड़की पक्ष का जितना खर्चा शादी में हुआ है वह लड़का पक्ष हर्जाने के साथ देगा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ।
Published on:
25 Feb 2023, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.