मेरठ

Weather News: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, जारी हुआ येलो अलर्ट, इन इलाकों में होगी फिर भारी बारिश

Weather Updates: बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी 25 और 26 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों और दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2021, 3:32 PM IST
rain.jpg

Weather Updates News: पिछले सप्ताह हुई बारिश के बार ये सप्ताह कुछ राहत भरा बीत रहा है। लेकिन फिर से पश्चिमी हिमालय के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बारिश से हालात खराब

बता दे कि इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में तो कम होगा, लेकिन उत्तरांखंड और हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर में ये कहर बरपाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका जाहिर की गई है। मानसून की विदाई के बाद भी इस समय देश के देश के कई प्रांतों में बारिश से हालात खराब हैं।

भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

उत्‍तराखंड में तो बारिश से हुए हादसों से 50 लोगों से अधिक अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। लापता की तो कोई संख्या ही नहीं है। इसी तरह से केरल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से अब तक 40 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। अब फिर से मौसम विभाग विभिन्‍न हिस्‍सों में 25 और 26 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना व्यक्त की है। कृषि अनुसंधान संस्थान के डॉ. एन सुभाष का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है।

एनसीआर पर पड़ेगा असर

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एस प्रसाद ने बताया कि एक बार फि‍र अत्याधिक भारी बारिश का अनुमान देश के कई हिस्सों में है। इसी को लेकर यलो अलर्ट रविवार के लिए जारी किया गया है। एस प्रसाद ने बताया कि आने वाले दिनों में दिनों में हवा की रफ्तार तेज होगी।

उन्होंने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के ऊपर बन रहा है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है। इसका असर मैदानी प्रांतों पर भी पड़ेगा। चूंकि पश्चिमी यूपी और दिल्ली इसके नजदीक है तो इसका असर यहां पर पड़ेगा।

Updated on:
22 Oct 2021, 3:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला