1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसोई में महंगाई के तड़के को सपा बनाएगी राजनैतिक मुद्दा, महिलाओं की नाराजगी को महिला सभा देगी धार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस समय सभी राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर भाजपा है। बढ़ई महंगाई से आम लोगों को दिवाला निकला हुआ है। सपा अब इसी को अपना मुद्दा बनाने जा रही है और वह अब रसोई में महंगाई के तड़के को वोट के रूप में भुनाने का काम करेगी। इसके लिए सपा महिला सभा को तैयार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Oct 2021, 2:32 PM IST

akhilesh_dimpal.jpg

,,

मेरठ. विधानसभा 2022 को लेकर भाजपा और सपा में जोरदार द्वंद चल रहा है। 2022 पार्ट टू खेलने के लिए जहां भाजपा ने चारों ओर अपनी चौसर बिछाई हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सपा भी 2022 की जीत के लिए बिसात बिछा रही है। इसी कड़ी में अब सपा ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को अपना राजनैतिक हथियार बनाया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों रखते हैं रिवॉल्वर और राइफल?

रसोई में महंगाई के तड़के को सपा बनाएगी मुद्दा

सपा अब रसोई गैस के बढ़ते दामों के बीच महिलाओं की रसोई में महंगाई के तड़के को अपना मुद्दा बनाने जा रही है। आम लोगों की रसोई तक इस तड़के को लगाने का काम सपा की महिला ब्रिगेड को सौंपा गया है। सपा की महिला सभा अब सप्ताह में चार दिन महिलाओं से उनके घर पर जाकर संवाद स्थापित करेगी। इस दौरान सपा की महिला ब्रिगेड यह जानने की भी कोशिश करेगी कि बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं की नाराजगी से पार्टी से कितना लाभ मिल सकता है या फिर महिलाओं का रूख भांपकर उनको सपा सरकार आने पर क्या लाभ हो सकते हैं यह बताने का काम करेंगी।

घर-घर जाकर महिलाओं करेंगी संवाद स्थापित

मेरठ जिला संगठन की महिला सभा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सपा जिला महिला अध्यक्ष दीपू मनोठिया ने बताया कि घर-घर महिलाओं से संवाद की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। दीपू मनोठिया ने बताया कि सपा आधी आबादी को साधने के लिए अपनी महिला ब्रिगेड को मजबूती प्रदान कर रही है। जबकि महिला कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हो गई है।

महंगाई के मुद्दे को भुनाने की कोशिश

सपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बताया कि भाजपा शासनकाल में सर्वाधिक परेशान गृहिणी हुई है। महंगाई के कारण उसकी रसोई से सभी चीजें दूर हो गई है। बता दे कि सपा ने महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाकर महंगाई के मुद्दे को भुनाने का प्रयास भी तेज कर दिए हैं।

गांवों में जाएगी महिला सभा

प्रदेशाध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बताया कि सपा की महिला कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाएगी। जहां वह महिलाओं व गृहणियों से सीधा संवाद स्थापित करेगी। महिला सभा जहां पिछली सपा सरकार में महिलाओं के लिए शुरू हुई 1090 हेल्पलाइन सेवा जैसी योजनाओं की उपलब्धि गिनाएगी। वहीं महंगाई से पड़ रहे आर्थिक बोझ के बारे में भी बताएंगी।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, भारी बंदोबस्त के बीच कार्यक्रम स्थल पर रिवॉल्वर लेकर पहुंचा एक युवक

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश