साप्तहिक राशिफल 14 से 20 जनवरी 2019 तक
मेरठ। आने वाला यह सप्ताह कई मायनों में विशेष है। सप्ताह की शुरूआत 14 जनवरी से हो रही है। 14 जनवरी से शुरू हो रहे इस सप्ताह के शुरूआती दिन में मकर संक्रांति पड़ रही है। जिसके कारण ये सप्ताह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। आइए जानते हैं आचार्य हबीब के ज्योतिष अनुसार क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके ग्रह नक्षत्र और राशिफल।
मेष:- मेष राशि वालों के मन मुताबिक कार्य होंगे। परिवार में शुभ संकेत हैं। पुराने कलह समाप्त होंगे।
वृष:- इस राशि के लोग थोड़ा पीड़ा का अनुभव करेंगे और तनाव में रहेंगे। मानसिकता ठीक होेगी।
मिथुन:- कुछ रोचक समय शुरू होगा और अल्प लाभ के संयोग बनेंगे। हल्के दुख-सुख के साथ सप्ताह बीतेगा।
कर्क:- इस राशि के लोग संतान संबंधी बात को लेकर काफी खुश रहेंगे। किन्हीं कारणों से मन उदास रहेगा। लाभ की संभावना है।
सिंह:- इस सप्ताह घर में कलह और विवाद समाप्ति के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर भी हाथ में मिलेंगे
कन्या:- व्यापार के क्षेत्र में लाभ के अवसर आएंगे। सुख संपन्नता साथ देगी। यह राशि इस बार थोड़ा दबी हुई है इसलिए परिश्रम की आवश्यकता होगी।
तुला:- कारोबार में तरक्की होगी। यह सप्ताह बहुत अच्छे संयोग लेकर आ रहा है, लेकिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी।
वृश्चिक:- इस राशि के जातकों को इस बार उन्नति होगी और धन लाभ के योग हैं।
धनु:- इस बार राशि थोड़ा पीड़ित है। तीन ग्रहों का संयोग बन रहा है, लेकिन परिवार के समय-समय खुशमय बीतेगा।
मकर:- शुभ समय है किसी भी कार्य को करना चाहते हैं तो करें। चर्म रोग से भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन राशि अपने जातकों को थोड़ा झटका दे सकती है।
कुम्भ:- यह राशि के जातक इस सप्ताह भी काफी खुश रहेंगे। क्लेशकारी समय की समाप्ति हो रही है।
मीन:- कार्य मनमुताबिक करेंगे। किसी ग्रह का दोष नहीं होगा।