मेरठ

Weekly Rashifal: यह सप्ताह इन राशियों के लिए होगा अनुकूल आैर इनके लिए परेशानी वाला, देखें वीडियाे

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी तक  
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 3:38 PM IST
meerut
Rashifal

मेरठ। आने वाला यह सप्ताह कई मायनों में विशेष है। सप्ताह की शुरूआत 21 जनवरी से हो रही है। 21 जनवरी से इस सप्ताह की शुरूआत मकर राशि के साथ हो रही है। सोमवार को दिन की शुरूआती राशि मकर राशि रहेगी। इस बार यह राशि धनु के लिए शुभ होगी। आइए जानते हैं आचार्य हबीब के ज्योतिष अनुसार क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके ग्रह नक्षत्र और राशिफल...

मेष:- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से सुखद होगा। इस सप्ताह आपको सुख साधन की उपब्धियों की भरमार होगी, लेकिन क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।

वृष:- इस राशि वाले लोगों के लिए इस सप्ताह किसी से क्लेश होने की संभावना है। इसलिए थोड़ा सावधानी की जरूरत है। सावधानी न बरतने पर अच्छे कार्य भी बुरे हो जाएंगे। धनलाभ होगा।

मिथुन:- इस सप्ताह आपका समय धीरज देने वाला है। रोजी-रोजी और रोजगार में अभी इस सप्ताह कमी बनी रहने की संभावना है।

कर्क:- मन को सन्ताप का सामना करना होगा। इसके अलावा भय की स्थिति बनी रहेगी। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात संभव है।

सिंह:- इस सप्ताह अचानक किसी कष्ट का सामना करना होगा। इसके अलावा विशेष लाभ की स्थिति बन रही है।

कन्या:- अगर आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रूक जाएं। वैसे तो कार्य योजना काफी समय से बना रहे हैं, लेकिन इस सप्ताह उसकी सफलता में संदेह है।

तुला:- लाभ का समय आ गया है। इस सप्ताह कई चीजों में आपको लाभ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी आवश्यक है।

वृश्चिक:- कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यदि भूमि संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो उसको पूरा करिये। यह सप्ताह उत्तम समय है।

धनु:- यह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। समय आ गया है। कार्य, व्यापार, नौकरी में सफलता मिलने के पूरे योग है।

मकर:- इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए व्यर्थ का व्यय रूकेगा। इतना ही नहीं राशि के जातकों को रोगों से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है।

कुम्भ:- इस राशि के जातकों को कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। किसी अशुभ घटना का समाचार मिल सकता है। दिल संबंधी परेशानी का सामना करना पडे़गा।

मीन:- किसी के सहयोग से सफलता निश्चित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। किसी के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह उत्तम है।

Updated on:
21 Jan 2019, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला