Highlights बारिश ने रात का तापमान बढ़ाया दो दिन तक हुई वेस्ट यूपी में बारिश अभी आने वाले सप्ताह में रहेंगे बादल
मेरठ। पिछले दिनों वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मानसून (Monsoon) के विदा होने वाली बारिश ने रात की ठंड बढ़ा दी है। त्योहारों (Festivals) के दिन भी शुरू हो गए हैं। इनमें रात का तापमान बढ़ गया है। ओस पडऩी शुरू हो गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में आयी कमी से दिन में गर्मी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। अब रात के समय कूलर और एसी पर विराम लग गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि आसमान पर हल्के बादल हैं और मौसम में नमी के कारण अब ठंड बढ़ेगी। त्योहारों की शुरुआत में ठंड का असर देखा जा रहा है।
तापमान में आ रहा है बदलाव
सोमवार को आसमान में बादल थे और सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल चलता रहा है, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले हुई बारिश से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। दो दिन तक हुई बारिश से तापमान भी 27डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। रात में ओस पडऩी शुरू हो गई है तो रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। मेरठ मौसम कार्यालय में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यनूतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।