मेरठ

Lockdown के बीच बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, तीन दिन बाद मौसम होगा साफ

Highlights पिछले 24 घंटे में बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान गेहूं की कटाई का काम करीब एक सप्ताह के लिए रुका बारिश के कारण आलू की खुदाई का काम हुआ प्रभावित  
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2020, 11:16 AM IST
meerut
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, तीन जून से पांच जून तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है

मेरठ। लॉकडाउन के बीच बारिश ने किसानों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। खेतों में खड़ी फसल की बर्बादी से किसान सहम गए हैं। उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को मौसम की करवट से सुबह से ही सूरज के साथ बादलों की आंखमिचौली शुरू हो गई। किसान बूंदाबांदी के बीच खेतों में खड़ी फसल की बर्बादी की आशंका से सहम गए। बारिश का सिलसिला देर रात तक चला। इसके चलते तापमान पिछले 24 घंटे में 8 डिग्री लुढ़क गया। हालांकि मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक तीन दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

मेरठ और आसपास के इलाके में तेज हवा के साथ रात में जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में आलू की खुदाई काम प्रभावित हुआ है। शनिवार की सुबह से ही बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल चल रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं। जिन क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, वहां खेतों में पानी भर गया है, इससे ये खोदाई रुक गई। किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बागपत, मुरादाबाद आदि जिलों में कहीं कम तो कहीं तेज बारिश हुई। हवा चली तो मौसम में और ठंडक बढ गई। बोई गई फसलों में दलहनी, तिलहनी फसल पककर तैयार हैं। किसानों की मानें तो गेहूं की फसल 95 फीसदी तक तैयार हो चुकी है।

कृषि विज्ञानी डा. आरएस सेंगर के मुताबिक बारिश का सबसे खराब असर गेहूं की कटाई पर पड़ा है। गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब नमी के चलते फिलहाल कटाई को रोकना पड़ेगा। यही नहीं, सरसों, चना और मसूर की मड़ाई भी होनी थी, जो बारिश के कारण कुछ दिन और टल गई है। गेहूं की कटाई का काम अब लगभग एक सप्ताह नहीं हो सकेगा। कारण यह है कि बारिश से नमी आ गई है। बारिश के चलते मेरठ का वायु प्रदूषण जबरदस्त तरीके से बहुत ही कम हो गया है, जो कि अपने रिकार्ड निम्नस्तर 14 पर है। आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 14 रिकॉर्ड किया गया। जबकि गुरुवार को एक्यूआई 70 रिकॉर्ड किया गया था। लॉकडाउन के चलते शहर की हवा काफी हद तक शुद्ध हो चली है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान