मेरठ

गणतंत्र दिवस पर वेस्ट यूपी के होनहार एनसीसी कैडेट्स करेंगे कदमताल आैर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, देखें वीडियो

आरडीसी के लिए यूपी के 107 कैडेट्स का चयन हुआ

2 min read
Jan 23, 2019
गणतंत्र दिवस में वेस्ट यूपी के होनहार एनसीसी कैडेट्स करेंगे कदमताल आैर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उप्र एनसीसी कैडेट्स की टीम के साथ कदमताल करने वालों में सर्वाधिक भागीदारी पश्चिम उप्र के एनसीसी कैडेट्स की होगी। ये एनसीसी कैडेट्स आरडीसी यानी रिपब्लिक डे कैंप में एक महीने की भागीदारी कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला यह कैंप प्रतिवर्ष 30 दिसंबर से लेकर 30 जनवरी तक लगता है। जिसमें देश के प्रत्येक प्रदेश के गिने-चुने एनसीसी कैडेट्स भाग लेते हैं। इस बार उप्र से जिन एनसीस कैडेट्स का चयन हुआ है, उनमें सर्वाधिक कैडेटस उप्र के गाजियाबाद और मेरठ जनपद से हैं।

गाजियाबाद से कुल 14 कैडेट्स का चयन आरडीसी के लिए हुआ। हैरानी की बात है कि इन 14 में से सात गर्ल्स कैडेट्स हैं। वहीं मेरठ से भी सात कैडेट्स का चयन हुआ है। यानी मेरठ मंडल से कुल 21 कैडेट्स का चयन आरडीसी के लिए हुआ है। जबकि पूरी यूपी से 107 कैडेट्स का चयन आरडीसी के लिए किया गया है। गाजियाबाद एनसीसी कार्यालय में कार्यरत बालिका कैडेट्स अनुदेशक पूजा तोमर ने बताया कि इस बार यूपी एनसीसी परेड बालिका वर्ग का नेतृत्व गाजियाबाद की कैडेट्स करेंगी। उन्होंने बताया कि पूरे यूपी से मेरठ मंडल से गाजियबाद जनपद से सर्वाधिक एनसीसी कैडेटस आरडीसी के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के समस्त 80 जनपदों से एनसीसी कैडेट्स का चयन इस कैंप के लिए किया जाता हैै। गाजियाबाद से 14 और मेरठ से सात कैडेट्स का चयन एक साथ आरडीसी के लिए हुआ है।

गणतंत्र दिवस के इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

पूजा तोमर ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स गार्ड आफ आनर्स की परेड में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होंगे। राजपथ पर निकलने वाली परेड में लड़कियों के ग्रुप का नेतृत्व गाजियाबाद की कैडेट्स करेंगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर निकलने वाली झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी कैडेट्स भाग लेंगी। इन कार्यक्रमों में ग्रुप सांग्स, ग्र्रुप डांस के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी शामिल हैं।

दिल्ली के बाद लखनऊ में गर्वनर के साथ

कैडेटस दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ जाएंगे और वहां पर राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखनऊ राजभवन में गर्वनर राम नाइक इन कैडेट्स को सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति भवन में होंगे सांस्कृति कार्यक्रम

आरडीसी में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट्स के सभी कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाएंगे। जिसमें दुनिया के कर्इ देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों के अलावा राजदूत भी शिरकत करेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल राजपथ स्थित आॅडिटोरियम में की जा रही है।

Published on:
23 Jan 2019 11:26 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड