मेरठ

मेरठ में बारिश से भरे पानी में जहां स्कूल बस डूबी थी, वहीं पर बालक की डूबकर मौत, ग्रामीणों ने ट्रेन रोककर किया हंगामा

बालक के शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर जाम लगाया, खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन रोकी

2 min read
Jul 28, 2018
बारिश से भरे पानी में जहां स्कूल बस डूबी थी वहां बालक की डूबकर मौत, ग्रामीणों ने ट्रेन रोककर किया हंगामा

मेरठ। पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को परतापुर में चंदसारा रेलवे हाॅल्ट में जिस रेलवे ट्रैक के अंडरपास में बारिश के कारण 20 फुट पानी भरा होने के कारण स्कूल की बस डूब गर्इ थी, वहीं पर शनिवार की सुबह लापता 12 वर्षीय बालक का शव मिला। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने यहां रेलवे ट्रैक पर बालक का शव रखकर हंगामा किया आैर ट्रैक पर जाम लगा दिया आैर खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन रोक दी। यहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर यह जाम खत्म कराया। ग्रामीणाें में इस बात को लेकर खास रोष है कि रेलवे अधिकारियों आैर प्रशासन ने अंडरपास में बार-बार भरने वाले पानी को लेकर कोर्इ ठोस निर्णय नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस शहर का हुआ यह हाल, बारिश आैर बिजली ने यहां तोड़ दिए पिछले रिकार्ड

कल शाम खेलने निकला था समीर

परतापुर के गांव चंदसारा का 12 वर्षीय समीर शुक्रवार की शाम का घर से खेलने निकला था, लेकिन वह खेलकर घर वापस नहीं लौटा। उसके परिजनाें ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कोर्इ पता नहीं लगा। थक-हारकर उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करार्इ। शनिवार की सुबह पुलिस के साथ परिजन भी समीर को ढूंढ़ने निकले तो पूछते-पूछते वह चंदसारा रेलवे हाॅल्ट के पास पहुंचे। वहां कुछ लोगों ने पूछताछ में बताया कि कल शाम एक बच्चे को यहां से गुजरते तो देखा था। इसके बाद पुलिस ने यहां उस जगह पानी में गोताखोर लगा दिए, जहां कल खरखौदा क्षेत्र के एक स्कूल की बस पानी में डूब गर्इ थी, जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर पहुंचा रही थी। इस बस के सभी 22 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

पानी में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

यहां 20 फुट उंचार्इ तक भरे बारिश के पानी में गोताखाेरों ने काफी ढूंढ़ने के बाद समीर का शव ढूंढ़ निकाला। यहां शव मिलते ही ग्रामीण काफी उग्र हो गए आैर उन्होंने यहां रेलवे ट्रैक पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस प्रदर्शन में महिलाआें की संख्या भी काफी थी। इसी दौरान खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन ग्रामीणों ने रोक दी। ट्रेन रोके जाने की सूचना के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह व अन्य पुलिस अफसर यहां पहुंचे।

मुआवजे के आश्वासन पर जाम खुला

काफी देर तक हंगामा होने आैर ट्रेन रोके जाने के बाद मौके पर पहुचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे किसी बात मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों को कहना था कि पहले यहां रेलवे फाटक था, तो इसकी निगरानी रहती थी, लेकिन फाटक बंद करने के बाद बनाए गए अंडरपास के बाद से यहां परेशानी हो रही है। उन्होंने इस अंडरपास को बंद करने आैर बालक की मौत के मुआवजे की मांग की। रेलवे ट्रैक पर काफी देर हंगामा रहने के बाद अधिकारियों द्वारा दोनों मांगें माने जाने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा समाप्त किया।

ये भी पढ़ें

बारिश ने कैद कर दिए इस गांव के ग्रामीण, न आ सकेंगे और न जा सकेंगे, देखें वीडियो
Published on:
28 Jul 2018 05:20 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड