मेरठ

पत्नी निकली तीन बच्चों की मां, तलाक के एवज में मांग रही 20 लाख

लॉकडाउन में फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार से शादी तक पहुंची। लेकिन जब पत्नी ने घर आते ही अपना रूप दिखाना शुरू किया तो ससुरालियों के होश उड़ गए। रही सही कसर उस समय पूरी हो गई जब युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादी-शुदा है और तीन लड़कियों की मां है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2021, 5:58 PM IST
mother.jpg

मेरठ. लॉकडाउन में फेसबुक पर आई दोस्ती की रिक्वेस्ट प्यार और शादी करने के बाद अब तलाक के मुहाने पर जाकर खड़ी हो गई है। युवक-युवती के सिर चढ़ा प्यार का बुखार अब धमकी के बाद खत्म हो रहा है। आरोप है कि युवती अपनी ससुराल से सोने व चांदी के गहने, हजारों की नगदी और अन्य सामान समेट कर फरार हो गई।

युवती अब अलग-अलग नंबरों से फोन करके पति और उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रही है। युवती तलाक की एवज में 20 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। पीड़ित युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है।

लॉकडाउन में फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट

कोविड-19 को लेकर पहले लगे लॉकडाउन के दौरान पल्लवपुरम निवासी एक युवक की फेसबुक पर हरियाणा के पंचकूला निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने युवक के फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवक ने ओके कर दिया। उसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का अदान-प्रदान किया गया। दोनों में बात शुरू के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने परिजनों से शादी करने की बात कही। कोविड-19 को लेकर लगे दूसरे लॉकडाउन में प्रेमी जोड़े की शादी हो गई।

शादी के बाद शुरू हुई असली कहानी

युवती अपनी ससुराल पल्लवपुरम में आने के बाद ससुराल वालों से अलग रहने लगी। आरोप है कि घरेलू झगड़ा होने पर एक अक्टूबर को युवती ससुराल की अलमारी से सोने व चांदी के गहने और हजारों की नगदी व सामान लेकर फरार हो गई। पंचकूला पहुंचने के बाद अब युवती के परिजन और उससे जुड़े अन्य लोग अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

पहले से शादीशुदा थी युवती, तीन बेटियों की है मां

पीड़ित युवक और उसके परिजनों का कहना है कि जब दोस्ती हुई और शादी हुई थी, तब युवती और उसके परिजनों ने छिपाया था कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बेटियों की मां है। बड़ी बेटी 13 वर्ष की है। झूठ बोलकर शादी की थी। जांच पड़ताल की तो युवती और उसके परिजन पहले भी कई लोगों से शादी कर रकम वसूल चुके हैं।

Updated on:
26 Oct 2021, 5:58 PM IST
Published on: