27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, गृह राज्य मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त

किसानों ने पुलिस-प्रशासन को चेताया कि अगर किसानों को पुलिस ने कही भी रोका तो अंजाम भुगतने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 26 Oct 2021, 5:42 PM IST

protest.jpg

बिजनौर. किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रट पहुंचकर मंत्री टोनी को पद से हटाने के लिये प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लखीमपुर में शहीद हुए किसान को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर किसान धरने पर बैठ गए है। वहीं कलक्ट्रेट जा रहे किसानों को पुलिस ने जब रोका तो किसानों और पुलिस में जोरदार झड़प हो गई। किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग ट्रैक्टर से तोड़ दी और कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई है।

यह भी पढ़ें : इंजीनियर सहित तीन कर्मचारी रिश्वत लेते कैमरे में हुए कैद, निलंबन के बाद एफआईआर की तैयारी

गृह राज्य मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त

किसानों ने पुलिस-प्रशासन को चेताया कि अगर किसानों को पुलिस ने कही भी रोका तो अंजाम भुगतने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार रहे। किसान नेताओ की मांग है कि देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ऊपर जनता की सुरक्षा का जिम्मा था। उसी मंत्री पुत्र आशीष ने लखीमपुर में बेगुनाह किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंद डाला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेज देना चाहिए। अजय मिश्रा 120बी का आरोपी है। जब तक मंत्री को पद से हटाया नही जाता तब तक सही जांच नही हो सकती है।

यह है पूरी घटना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में थे। दोपहर में उनको केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर जाना था। उप मुख्यमंत्री के आने के विरोध में सुबह से ही किसान सड़क पर उतर आए थे। तिकुनिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। सैकड़ों की संख्या में काले झंडे लेकर किसान वहां मौजूद थे और उप मुख्यमंत्री के विरोध का ऐलान कर रहे थे। इसी बीच बनवीरपुर की ओर से बेहद तेज गति से आती दो कारें किसानों के बीच घुस गईं और उनको रौंदती हुई चली गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : महामंडलेश्वर नरसिंहानंद करेंगे मुख्यमंत्री योगी के आवास पर आमरण अनशन, जताई अपनी हत्या की आशंका