Meerut weather Forecast अक्टूबर में हुई जोरदार बारिश का असर सर्दी मौसम पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार सर्दी के मौसम में कोहरा पड़ना भी जल्द शुरू होगा। मौसम विज्ञानी ने आशंका जताई है कि एक नवंबर से सर्दी की अच्छी शुरूआत होती और 5 नवंबर के बाद पश्चिमी उप्र सहित एनसीआर में कोहरा शुरू होगा। इस बार कोहरा अधिक दिन रहेगा। वहीं सर्दी का सितम भी खूब कहर ढाएगा।
Meerut weather Forecast आज शुक्रवार को दिन की शुरूआत तेज धूप और ठंडी हवा के साथ हुई है। इस समय दिन का तापमान बढ़ रहा है। जबकि रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार रात का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज दिन में तापमान 30 डिग्री है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार अक्टूबर माह में हुई बारिश का असर सर्दी के मौसम में दिखाई देगा। यानी इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। वहीं कोहरा भी काफी दिन तक अपना असर दिखाएगा।
आज शुक्रवार के दिन की शुरूआत में तेज धूप के बीच तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा कुछ क्षेत्रों में दिखाई दिया। आज मौसम सामान्य बना हुआ है। बता दें कि बुधवार के बाद से मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है। आफत बनी बारिश से अब लोगों को राहत मिली है। वहीं धूप से अब तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर बुधवार तक ही बारिश की संभावना व्यक्त की थी। उससे पहले मंगलवार को सुबह तेज बारिश के बाद दोपहर बाद दिन में धूप तेज निकल आई।
मेरठ में मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहा था। वहीं यह बुधवार को बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। वहीं हवा की सेहत बारिश बंद होते ही खराब होने लगी है।
बारिश के दौरान लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.0 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री पर पहुंच गया था। बता दें कि इस बार मानसून सीजन के बाद अक्टूबर में सामान्य रूप से चार गुना अधिक बारिश हुई है।