
Rape And Blackmailing Case: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दौराला निवासी एक डीजे संचालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से की है और न्याय की मांग की है। मामला करीब 1 साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब पीड़िता ने सामने आकर आरोपों को सार्वजनिक किया है।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता पहले रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से मॉर्निंग वॉक के समय हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच पहचान बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि 10 अप्रैल 2025 को आरोपी अपनी बहन के साथ उसके फ्लैट पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस डर के कारण महिला मानसिक रूप से दबाव में आ गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता को आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसके
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसे धमकाकर शोषण करता रहा। इस पूरे घटनाक्रम से वह लंबे समय तक डरी और सहमी रही।
मामले में CO दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है। शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, पीड़िता न्याय की उम्मीद के साथ प्रशासन की ओर देख रही है।