मेरठ

प्रेमी के लिए सहेली को जिंदा जलाने के बाद अफसाना बन गर्इ थी निशा, पुलिस अफसरों का सिर भी चकरा गया

अफसाना को जिंदा देख पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए अपने से बड़ी उम्र की सहेली जीनत को जिंदा जलाया प्रेमी के साथ हो गर्इ थी फरार, पुलिस ने गिरफ्तार किया

2 min read
May 02, 2019
प्रेमी के लिए सहेली को जिंदा जलाने के बाद अफसाना बन गर्इ थी निशा, पुलिस अफसरों का सिर भी चकरा गया

मेरठ। कोई महिला इतनी शातिर हो सकती है कि अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए एक दूसरी महिला को मौत के घाट उतार दिया और ये दिखाने की कोशिश की कि मानो इस हादसे में उसकी मौत हो गर्इ हो, लेकिन पुलिस ने आखिरकार इस पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। दरअसल, बीती 2 अप्रैल को यहां एक घर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गर्इ थी और मौके से एक महिला का शव पाया गया। उस वक्त माना गया कि ये शव अफसाना का है। क्योंकि अफसाना का ही वो घर था और क्षेत्रवासी भी मान रहे थे, उस वक्त घर पर वो ही मौजूद थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। कहीं से अफसाना के प्रेम प्रसंग का भी पुलिस को पता चल गया। आखिरकार पुलिस के हत्थे अफसाना लग गर्इ। बताते हैं कि अफसाना के पति के घर आग में जिस महिला को जिंदा जलाया गया था, वो अफसाना से बड़ी उम्र की सहेली जीनत थी।

दरअसल, अफसाना की शादी को करीब एक साल हुआ था। उसका अपने पति से विवाद भी रहता था। वह करीब तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण अपने प्रेमी के साथ रहने की योजना बना रही थी। इसलिए उसने अपने पड़ोस की ही एक महिला जीनत को नशीली दवाई देकर बेहोश कर दिया, फिर सिलेंडर लीक करते हुए घर में आग लगा दी ताकि सबको लगे की आग में जलकर अफसाना की मौत हो गर्इ। इसके बाद वो प्रेमी के पास चली गर्इ और निशा के नाम से वहां रहने लगी। पुलिस के अनुसार अफसाना से निशा बनी महिला के प्रेमी ने भी अफसाना से किनारा कर लिया, बताते हैं कि वह गर्भवती है। अफसाना बनी निशा महिला थाने में प्रेमी की शिकायत करने पहुंच गर्इ थी। पुलिस को शक हुआ आैर अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया था पुलिस ने इस केस की दोबारा जांच शुरू की। पूछताछ में ये शातिर महिला अफसाना बेपर्दा हो गर्इ। बेवफा बन शातिर बनी अफसाना को प्रेमी का साथ तो नहीं मिला, लेकिन इस खूनी साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस अफसरों समेत जिसने भी सुना, हैरत में पड़ गए।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
02 May 2019 02:23 pm
Also Read
View All