मेरठ

इस महिला का देवर पर आ गया दिल, इसके बाद जो किया उसे सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

देवर के साथ मिलकर महिला ने इस वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Mar 14, 2018
dulhan

बागपदत. बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नि और भाई ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया था। आरोपी महिला एवं उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर किया है।

गौरतलब है कि 6 मार्च को छपरौली थाना क्षेत्र के सबका गांव के जंगल में एक जला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान सबका निवासी हरेंद्र बैरागी के रूप में की गई थी। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पहले तो पत्नि और देवर ने हरेंद्र के शव को पहचाने से इनकार कर दिया था, लेकिन गांव से मुखबरी की सुचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गहनता से पुछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया गया। एक बीघा जमीन के लिए यह हत्या की सजिश रची गयी थी।

पुलिस ने हत्या करने वाली मृतक की पत्नी पूजा एवं उसके देवर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने हरेंद्र की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना का खुलासा होने के बाद लोगों ने महिला और उसके देवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Published on:
14 Mar 2018 01:37 pm