मेरठ

Meerut: कोविड-19 वार्ड में पहली बार गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

Highlights- कोरोना पाॅजिटिव महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म- बुलंदशहर की रहने वाली है कोरोना पीड़ित महिला- प्रदेश में पहला मामला, जिसमें कोरोना पीड़िता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया

2 min read
Jun 11, 2020
meerut2.jpg

मेरठ. मेरठ के मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी है। यहां बुलंशहर की रहने वाली एक कोरोना पीडित महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया है। दोनों ही बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। फिलहाल बच्चों को उनकी बुआ को सौंप दिया गया है। बता दें कि किसी कोरोना पीड़ित महिला द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने का यह पहला मामला है। अभी तक मेरठ में इससे पहले 11 कोरोना पीड़ित महिलाएं बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। वहीं चार और महिलाएं इसी सप्ताह अपने नवजातों को जन्म देंगी।

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल, गर्भ में बच्चों के संक्रमित होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। गर्भवती महिला बुलंदशहर अस्पताल से रेफर होकर सोमवार को ही कोविड अस्पताल में भर्ती हुई थी। संक्रमण की पुष्टि बुलंदशहर में हुई थी। गायनी विभाग की टीम ने बुधवार को देर शाम ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अनुपम रानी, डॉ. पारुल, डॉ. रेनू, डॉ. गजेंद्र, डॉ. विभव तिवारी और बाल रोग विभाग की डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. रजा शामिल रहे।

ऑपरेशन में डॉक्टरों को करनी पड़ी मशक्कत

डॉक्टरों ने बताया कि महिला का बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था। कई अन्य समस्याएं भी थीं। कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मां और बच्चों को बचाने में सफल हुए। बताया जा रहा है कि कोविड वार्ड में चार गर्भवती महिला अभी भर्ती हैं, जिनका प्रसव इसी सप्ताह में होगा। इन सभी महिलाओं का कोरोना का इलाज चल रहा है। डॉ. रचना चौधरी ने बताया कि दोनों नवताज बिल्कुल स्वस्थ हैं। मां की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसको भी घर भेज दिया जाएगा।

Published on:
11 Jun 2020 11:21 am