मेरठ

सिलेंडरों के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कहा- महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल

Highlights गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से महिलाओं में गुस्सा कहा- केंद्र सरकार आम आदमी का ख्याल नहीं रख रही किसानों से किए वादे सरकार ने अभी तक पूरे नहीं किए  
2 min read
Feb 19, 2020
meerut

मेरठ। देश में बढ़ती महंगाई और सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ाने के खिलाफ रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। धरने का नेतृत्व कर रहे रालोद महिला नेत्री संजना सिंह ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। महंगाई के कारण गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। हर आदमी परेशान है।

रालोद नेत्री ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों को राहत देने की बजाय सरकार परेशानी दे रही है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढऩे के कारण आम आदमी का खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन में गन्ने के रुके पेमेंट न करने पर भी रोष व्यक्ति किया गया।

रालोद ने अरोप लगाया कि बिजली के रेट बढऩे से हर घर का बिल तीन से चार गुणा तक बढ़ गया है। अब हर साल बिल के बढ़ने की बात कही जा रही है। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि किसानों के गन्ना पेमेंट नहीं हुए हैं। सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए है। गन्ना किसानों का पिछले साल का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। वहीं सिलेंडर के दामों में इजाफा होने से आम लोगों की रसोई में इसका असर पड़ा है।

Published on:
19 Feb 2020 02:59 pm