मेरठ

महिलाओं ने डीएसओ पर फेंकी चूड़ियां, बोलीं- डीएम से कराओ हमारी बात

Highlights: -राशन वितरक पर मनमानी का आरोप -महिलाओं का आरोप अधिकारी भी नहीं सुन रहे शिकायत -सड़क पर हंगामा करते हुए लगा दिया जाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 3:38 PM IST
3002.jpg

मेरठ। राशन की कालाबाजारी से गुस्साई महिलाओं ने आज सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने डीएसओ कार्यालय के आए सप्लाई इंस्पेक्टर पर चूड़ियां फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल, मामला शास्त्रीनगर सेक्टर 2 का है। जहां पर राशन विक्रेता की कालाबाजारी से लोग त्रस्त हैंं। लोगों ने इस संबंध में डीएसओ और प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन उसके बाद भी शिकायत का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे गुस्साईं शास्त्रीनगर सेक्टर 2 की सैकड़ों महिलाओं ने आज पहले तो राशन एजेंसी पर हंगामा किया। इसके बाद वे सड़कों पर उतर आई।

गुस्साई महिलाओं ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। महिलाओं के हंगामे की सूचना जब डीएसओ कार्यालय पहुंची तो वहां से आपूर्ति निरीक्षक ने दौड़ लगा दी। मौेेके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उस पर चूड़ियां फेंक दी। महिलाओं का आरोप था कि आपूर्ति निरीक्षक भी राशन विक्रेता से मिला हुआ है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशन विक्रेता तरुण व संजीव गुप्ता डीएसओ के सप्ताई इंस्पेक्टर की शह पर कालाबाजारी कर रहे हैं। टोकन बांटने के बावजूद निशुल्क राशन नहीं दिया जाए।

पार्षद पति बिल्लू शर्मा ने भी वितरकों पर मनमानी और कालाबाजारी के आरोप लगाए। पार्षद पति ने कहा कि वे कई बार राशन डीलर को समझा चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी कालाबाजारी जारी है। हंगामा कर रही महिलाएं डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करती रही। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी थी। महिलाएं सड़क पर बैठ गई थी।

Updated on:
30 Jul 2020, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला