मेरठ

सपाईयों के प्रदर्शन में छूटे पुलिस के पसीने, SP City और सीओ RAF में जमकर हुई नोकझोंक

Highlights: -आरएएफ और पुलिस अधिकारियों में नोकझोंक -सपाइयों के प्रदर्शन से निपटने में हांफ गई खाकी -एसपी सिटी ने सीओ आरएएफ से की शिकायत -सीओ आरएएफ बोले जो करना हो कर लो
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 3:46 PM IST
screenshot_from_2020-12-15_13-51-35.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कृषि विधेयक वापसी को लेकर किसानों के तेवर तो तीखे हैं ही, साथ ही विपक्ष भी आंदोलनरत है। गत सोमवार को सपाइयों ने मेरठ पुलिस को जमकर छकाया। सपाइयों और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और एक-दूसरे से झड़प हुई। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए आरएएफ और पीएसी को भी लगाया गया था। लेकिन जिस समय सपाई प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान पुलिस ही सपाइयों से जूझती नजर आई। जबकि आरएएफ के जवान मूक दर्शक बने पीछे खडे रहे।

इस पर एसपी सिटी डा. एएन सिंह आरएएफ के जवानों को निर्देश देने लगे। लेकिन जवान टस से मस नहीं हुए। यह देखकर एसपी सिटी आग-बबूला हो उठे। उन्होंने आरएएफ के सीओ से इसकी शिकायत की और उसको डांट लगाने लगे। इस पर आरएएफ सीओ भी एसपी सिटी से भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एसपी सिटी ने आरएएफ सीओ से उनकी शिकायत ऊपरी अधिकारी से करने को कहा तो सीओ ने भी कह दिया कि जिससे चाहे वे शिकायत कर सकते हैं।

ये था पूरा मामला :—

दरअसल, सपाइयों और पुलिस के बीच प्रदर्शन के दौरान भिड़ंत शुरू हो गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने पहले से आरएएफ और पीएसी को लगाया हुआ था। जब पुलिस ने सपाइयों को उठाकर बंदी वाहनों में भरना शुरू किया तो हंगामा हो गया। सपाइयों को बंदी वाहनों में भरने के दौरान पुलिस हांफ गई। आरएएफ जवान इस दौरान सबसे पीछे थे। उन्हें आदेश भी नहीं मिला था कि वह सपाइयों को घेराबंदी कर पकड़ें। इसलिए भी आरएएफ टीम सबसे पीछे थी। जिसके चलते एसपी सिटी और आरएएफ के सीओ के बीच नोकझोंक होती नजर आई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला