मेरठ

World Earth Day 2018: बढ़ते प्रदूषण पर लोगों को एेसे किया जागरूक

मेरठ में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामाजिक संगठनों ने किए कर्इ कार्यक्रम  
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 1:05 PM IST
meerut

मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर महानगर में कई स्थानों पर आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने और उसका बोझ कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में कमिश्नरी चौराहे पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर से 'नो टू पाॅलिथीन' विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के निदेशक आयुष व पीयूष गोयल ने कहा कि पाॅलिथीन बैग्स का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे पृथ्वी पर प्रदूषण बढ़ता है। इसमें रखा खाद्य पदार्थ दूषित हो जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

पाॅलिथीन पृथ्वी पर गिरती है तो पृथ्वी की उत्पादकता कम हो जाती है। पालीथीन बैग से नाली एवं नाले बंद होकर ओवर फ्लो होने से गंदगी फैल जाती है। जिससे बीमारियां फैलती हैं। इसलिए पालीथीन बैग का पूर्ण प्रतिबंध आवश्यक है। आयूष, पीयूष सहित सभी ने नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी छात्रों ने हाथ में सेफ अर्थ, नो पालीथीन की तख्तियां ली हुई थी। छात्रों ने नारे लगाए कि कम करो भाई कम करो पृथ्वी का बोझ कम करो। पृथ्वी से पर्यावरण कम करने के लिए छात्रों ने आने जाने वाले लोगों को शपथ दिलवाई। छात्रों ने लोगों को पर्यावरण का संदेश लिखे ईको फ्रेंडली बैग्स वितरित किए।

करेंगे स्कूल में छात्रों को जागरूक

पीयूष ने बताया कि वे लोग मिलकर स्कूलों में अभियान चलाएंगे और छात्रों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हम खुद जागरूक नहीं होगे तब तक पृथ्वी को नहीं बचा सकेंगे। अगर हमें पृथ्वी को बचाना है तो पहले खुद को जागरूक करना होगा। ऐसा तभी होगा जब हमारे भीतर पर्यावरण के प्रति लड़ने का जज्बा हो और पृथ्वी को बचाने का जुनून।

यह भी पढ़ेंःयूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला