मेरठ

ओलंपियन सुशील कुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फ्लैट को लेकर की सागर पहलवान की हत्या

मेरठ के सिवाया टोल से गुजरा था सुशील। सीसीटीवी में कैद हुई थी तस्वीर। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद किया खुलासा। पुलिस से बचने के लिए कई रातें सड़कों के किनारे काटी।

2 min read
May 23, 2021

मेरठ। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर पहलवान हत्याकांड (sagar pehlwan murder case) में पुलिस को चकमा देने के लिए हत्यारोपी आोलंपियन सुशील कुमार (wrestler sushil kumar) मेरठ के टोल प्जाजा से दो बार निकला। गिरफ्तारी के बाद सुशील कुमार ने पुलिस की पूछताछ में यह राज खोला। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी सुशील पहलवान ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई रातें गाड़ी में ही सड़क के किनारे बिताई। सुशील ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। सुशील हत्या वाली रात दिल्ली—हरिद्वार हाईवे पर मेरठ टोल प्लाजा से निकला था।

सुशील ने पुलिस को बताया कि वह उसके बाद तीसरे दिन भी इसी हाइवे से निकला। लेकिन जब पुलिस का शिकंजा कसा जाने लगा तो उसने हाइवे से निकलना बंद कर दिया और राज्यमार्गों से भागने की फिराक में था। हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। वहीं उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। हत्या के मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। यूपी के मेरठ टोल प्लाजा पर उन्हे कुछ दिन पहले देखा गया था।

बता दें दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दो पहलवानों के बीच झड़प में सागर नामक पहलवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा एक फ्लैट को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि पहलवान सागर जिस फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहता था, उस फ्लैट को सुशील खाली करवाना चाहता था। जिसके लिए सुशील उन पर दबाव बना रहा था। इसी मसले पर छत्रसाल स्टेडियम में देर रात दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी।

Published on:
23 May 2021 02:02 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड