30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCTV में कैद हुआ सुशील पहलवान, अब दिल्ली पुलिस ने तलाशने के लिए बनाया ये मास्टर प्लान

सिवाया टोल प्लाजा से कई बार गाड़ी बदलकर निकला सुशील। सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी है सुशील पहलवान। मेरठ से उत्तराखंड की पुलिस से मांगी दिल्ली पुलिस ने मदद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 May 2021, 12:50 PM IST

sushil-kumar.jpg

मेरठ। पहलवान सागर धनखड़ (sagar dhankad murder) हत्या के आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान (wrestler sushil kumar) कई बार मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से निकला। लेकिन इसकी भनक न तो मेरठ पुलिस को लगी और न दिल्ली पुलिस (delhi police) को। जबकि दिल्ली पुलिस उसके पीछे साए की तरह पड़ी हुई है। हत्यारोपी सुशील पहलवान को पकड़ने के लिए दिल्‍ली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अब मेरठ और उत्तराखंड पुलिस से सहयोग मांगा है। सिवाया टोल प्लाजा से मिली फुटेज के आधार पर दिल्‍ली पुलिस को इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सुशील कई बार इस टोल से कार बदलकर निकला है।

यह भी पढ़ें: पहलवान सुशील कुमार टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका

पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशील उत्‍तराखंड भाग निकला है और वह उत्तराखंड के रास्ते देश से बाहर निकलने की फिराक में है। दिल्ली पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा से मिली फुटेज को अपने कब्जे में ले लिए हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो सुशील उत्तराखंड में ही कहीं छिपा हुआ है और वह मौका मिलते ही वहां से बाहर निकलने की तैयारी कर चुका है। सुशील के उत्तराखंड में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस और मेरठ पुलिस से मदद मांगी हैं।

यह भी पढ़ें: UP के इन जिलों में अटैक कर सकता है 'टिड्डी दल', कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का पहला फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सिवाया टोल प्लाजा का है। जहां से निकलते हुए सुशील दिल्ली—हरिद्वार हाइवे स्थित सिवाया टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सुशील पहलवान के साथ एक अन्य युवक भी बैठा हुआ है। पुलिस ने टोल प्लाजा में फुटेज देखी जिसमें सुशील पहलवान कई बार अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर टोलप्लाजा से निकला है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब हत्याकांड के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। सर्विलांस में भी उसके उत्तराखंड के हरिद्वार की ओर जाने की बात सामने आई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग