मेरठ

अगले तीन महीनों में स्कूलों की इतनी छुट्टियां कि बच्चों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

इस साल के बचे तीन महीनों में बच्चे त्योहारों के साथ-साथ छुट्टी का भी आनंद लेंगे    
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 10:44 PM IST
meerut
अगले तीन महीनों में स्कूलों की इतनी छुट्टियां कि बच्चों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

मेरठ। त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। पितृ पक्ष या श्राद्ध सम्पन्न होते ही नवरात्र के दिन शुरू हो जाएंगे। नवरात्र शुरू होने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ जाएगी तो मैदानों में रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। इन त्योहारी दिनों में स्कूली बच्चों में खूब हर्षोल्लास देखने को मिलता है। एक तो त्याेहार उस पर उनकी पढ़ार्इ की भी छुट्टी। स्कूलों में अगले तीन महीनों में त्योहारी सीजन में खूब छुट्टियां होने जा रही हैं। इसके बाद उनके एक्जाम आैर दिसंबर में शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। अगले तीन महीनों में ये छुट्टियां 20 से 25 दिन के बीच की होंगी।

अक्टूबर में स्कूलों की छुट्टियां

अक्टूबर 2018 में बच्चे गांधी जयंती छुट्टी के साथ मना चुके हैं। दस अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। प्राइमरी से माध्यमिक स्कूलों में कर्इ स्कूलों में छुट्टी होती है, कुछ में नहीं। 18 अक्टूबर गुरुवार को रामनवमी है। इस दिन सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इससे अगले दिन शुक्रवार को दशहरा पर्व है। स्कूलों में इस पर्व पर छुट्टी रहेगी। अक्टूबर माह में ही 27 अक्टूबर शनिवार को करवाचौथ है। प्राइमरी से कक्षा आठ तक सरकारी स्कूलों की छुट्टी रहती है। कहीं-कहीं बड़ी कक्षाआें के स्कूलों में करवाचौथ को अवकाश घोषित किया जाता है। अहाेर्इ अष्टमी 31 अक्टूबर बुधवार को है। प्राइमरी से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में अहोर्इ अष्टमी को भी छुट्टी रहती है।

नवंबर में रहेंगी खूब छुट्टियां

नवंबर 2018 में भी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां बेशुमार रहेंगी। छह नवंबर मंगलवार को छोटी दीपावली है। इससे अगले दिन सात नवंबर बुधवार को दीपावली है। आठ नवंबर गुरुवार को गोवर्धन है। नौ नवंबर शुक्रवार को भइया दूज है। इन चार लगातार दिनों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। 21 नवंबर बुधवार को र्इद-ए-मिलाद त्योहार है। इस दिन भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक जयंती है। नवंबर में चार रविवार है, तो कुल मिलाकर बच्चों को इस महीने 20 दिन स्कूल जाना पड़ेगा।

दिसंबर में ये हैं छुट्टियां

दिसंबर 2018 में हालांकि 25 दिसंबर मंगलवार को क्रिसमस डे की एक ही दिन की छुट्टी है, लेकिन इस मौके पर बच्चों की शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाते हैं आैर जनवरी के पहले सप्ताह में स्कूल खुलते हैं।

Updated on:
2 Oct 2018, 10:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला