मेरठ

सोतीगंज के वाहन चोर बाजार के कुख्यात कबाड़ी हाजी गल्ला की 4 करोड़ की कोठी हुई कुर्क

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद रहे। गल्ला की कोठी के सामने मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बकायदा माइक से पहले घोषणा की फिर ढोल पिटवाकर मुनादी करवाई।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 5:17 PM IST
hazi_galla.jpg

मेरठ. सोतीगंज के चोरी के बाजार में वाहन कटान के कुख्यात आरोपी हाजी गल्ला की 4 करोड़ की कोठी पर आज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। आज पुलिस और प्रशासन की टीम हाजी गल्ला के पटेल नगर स्थित आलीशान कोठी के पास पहुंची और वहां पर ढोल बजाकर मुनादी कराई। इसके बाद इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए माइक से पुलिस अधिकारियों ने ऐलान किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाजी गल्ला एक शातिर कबाड़ी है जो कि चोरी के वाहनों को खरीदकर उनको काटकर बेंच देता था। उसने चोरी के वाहनों को काटकर उनको बेचकर ही ऐसी संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस संपत्ति को खरीदेगा या बेचेगा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी सूरज राय ने बताया कि हाजी नईम उर्फ गल्ला पिछले 20 साल से वाहन चोरी और वाहन कटान की दुनिया में कुख्यात था। उसके ऊपर 30 से अधिक मुकदमें दर्ज है। मेरठ ही नहीं अन्य दूसरे राज्यों में भी इसके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। यह चोरी के वाहनों और वाहनों को काटकर संपत्ति अर्जित करता था। उन्होंने बताया कि पटेल नंगर स्थित इस संपत्ति का मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गल्ला की और भी दो संपत्तियां हैं जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाजी गल्ला पर थाना सदर बाजार में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा चोरी व लूट के वाहन काटने के लिए बदनाम सोतीगंज का माफिया अब पुलिस के निशाने पर आने लगा है। सोतीगंज निवासी वाहन कबाड़ी हाजी गल्ला पर आईजी की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 50 हजार का इनाम घोषित होते ही कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ भी वाहन माफिया की तलाश में लग गई है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज निवासी नईम उर्फ गल्ला पुत्र हाजी निजाम निवासी दरगाह वाली गली सोतीगंज थाना सदर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंगेस्टर एक्ट में गल्ला फरार चल रहा है। जिसके लिए सदर बाजार पुलिस तलाश में जुटी थी। लेकिन गल्ला का कोई सुराग नहीं लगा। गल्ला की उम्र करीब 65 साल है। जिस पर वाहन काटने और वाहन चोरी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सोतीगंज के कबाड़ी हैं रडार पर

सोतीगंज के कबाड़ी पुलिस के रडार पर हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बाद वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। पिछले 3 माह में वाहन काटन के मामले में 16 कबाड़ी जेल जा चुके हैं। जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई, उन्हें भी थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला