31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न में बदलाव, शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव के साथ होगी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर का शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव किए हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय भी इसके लिए निर्देश पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Oct 2021, 4:59 PM IST

up_board_exam.jpg

मेरठ. वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा यूपी बोर्ड ने मार्च में कराने का निर्णय लिया है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर में वर्ष 2022 के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। जिनके बारे में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को अवगत करा दिया गया है। इसी के साथ ही 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न भी बदला गया है।

यह भी पढ़ें : बेकाबू हुआ वायरल, महज पांच दिन में चली गई एक गांव में छह जानें

तीन बाद देनी होगी प्रयोगिक परीक्षा

अब 2022 की परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को तीन बार प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी। बता दे कि कोरोना संक्रमण काल में सर्वाधिक परेशान प्रैक्टिल परीक्षा और उसके नंबरों को लेकर हुई थी। जिस कारण परीक्षा परिणाम में देरी तो हुई ही साथ ही इसको लेकर काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। इसी परेशानी से बचने के लिए इस बार होम एक्जाम और बोर्ड एक्जाम में कई तरह के अहम बदलाव किए हैं।

नवंबर के तीसरे सप्ताह में अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा होगी जो कि मासिक शैक्षिक पंचांग में 15 नवंबर तक सभी विषयों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। कक्षा 9 से 12 तक सभी कक्षाओं में ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरा किया जाएगा। प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा 9 व 11 की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। प्री बोर्ड और वार्षिक गृह परीक्षा के प्राप्तांक फरवरी के तीसरे सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

70 फीसदी कोर्स पर ही होगी 2022 की परीक्षा

2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 70 प्रतिशत कोर्स के आधार पर कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पूरे 100 फीसदी पाठ्यक्रम की बजाय 70 प्रतिशत की ही परीक्षा लेने की तैयारी है। बोर्ड ने पिछले साल भी 20 जुलाई को 70 प्रतिशत के आधार पर कोर्स जारी किया था। उसके आधार पर परीक्षाएं होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ गई। इस साल अभी परीक्षा फार्म भरने का कार्य चल रहा है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि 16 अक्टूबर तक यानी आज तक है। विभाग की ओर बताया जा रहा है कि इस भी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है।

क्षेत्रीय बोर्ड सचिव राणा सहस्त्राशु सुमन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा मार्च में कराने का समय तय किया गया है। परीक्षा 70 फीसद पाठयक्रम के आधार पर ही होगी। प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार शैक्षणित कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रेल रोको आंदोलन: आईजी मेरठ का गाजियाबाद में डेरा, संवेदनशील जिलों पर चौकसी को बनाया ये प्लान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश