31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल रोको आंदोलन: आईजी मेरठ का गाजियाबाद में डेरा, संवेदनशील जिलों पर चौकसी को बनाया ये प्लान

सभी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश पहले ही रद्द कर दिए गए हैं। मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Oct 2021, 4:49 PM IST

ig-meerut.jpg

मेरठ. आगामी 18 अक्टूबर को किसान संगठन रेल का चक्का जाम करेंगे। इसको लेकर किसान संगठनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लखीमपुर खीरी प्रकरण में किसान संगठन सरकार की कार्यशैली के विरोध में आंदोलनरत हैं। वहीं सरकार ने भी आंदोलन से निपटने की रणनीति बना ली है। रेल रोको आंदोलन केा देखते हुए सभी जिलों में शासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। इस इंतजाम के तहत एक तरफ तो संवेदनशील जिलों में अधिकारियों की फौज भेजी गई हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमें में अफसरों व पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी में डूबे, युवकों के शव मिले

शासन द्वारा जारी आदेश के तहत संवेदनशील जिलों में तत्काल प्रभाव से सेक्टर व्यवस्था को लागू किया गया है। किसी भी हाल में कहीं भी भीड़ इकट्ठी न होने नहीं दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिलों में पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में दूसरे राज्य की सीमा लगती है वहां के अधिकारियों से भी वार्ता कर भीड़ भाड़ रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे किसान संगठन के पदाधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करें और कहीं भी ऐसा न होने दिया जाए जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

इन संवेदनशील जिलों में उतरी अधिकारियों की फौज

शासन ने सभी संवेदनशील जिलों में अधिकारियों की लंबी चौड़ी फौज मैदान में उतारी है। हर अधिकारी को कम से कम एक जिला कवर करने और वहां कैंप करने को कहा गया है। लखनऊ ज़ोन के एडीजी एसएन साबत और आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर खीरी में कैम्प करने को कहा गया है। बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र बरेली में ही कैंप करेंगे जबकि मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल मेरठ में ही कैंप करेंगे।

गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार, देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी राकेश सिंह और 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के उप सेनानायक आशुतोष शुक्ला बहराइच में कैंप करेंगे। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार गाजियाबाद में, आईजी रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह शामली में कैंप करेंगे। बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा यूपी 112 में एसपी अजय पाल शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय अनिल कुमार झा पीलीभीत में कैंप करेंगे। आईजी ईओडब्ल्यू हीरालाल को मुजफ्फरनगर डीआईजी विजिलेंस एलआर कुमार को अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई है।

डीआईजी महिला पावर लाइन रविशंकर छवि और 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात राम सुरेश को शाहजहांपुर भेजा गया है। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर मुरादाबाद में ही कैंप करेंगे। डीआईजी राम लाल वर्मा पीएसी कानपुर और 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात उप सेनानायक हरेंद्र कुमार बिजनौर में कैंप करेंगे। आजमगढ़ में 20 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात उप सेनानायक अरुण कुमार दीक्षित को रामपुर में कैंप करने के लिए कहा गया है।

एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल ने बताया कि सभी जिलों में पूरी तरह से मानिटरिंग की जा रही है। अधिकारी जिलों में कैंप किए हुए है। बरेली रेंज आईजी अमित शर्मा ने बताया कि वे पीलीभीत में कैंप किए हुए है। यहां पर स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है।

यह भी पढ़ें : बेकाबू हुआ वायरल, महज पांच दिन में चली गई एक गांव में छह जानें