मेरठ

यूपी के इस जनपद में योगी के आदेशों का उड़ा एेसा मजाक, इसे लेकर हुआ जमकर हंगामा

पुलिस पर कार्रवार्इ नहीं करने का लगाया आरोप
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 12:15 PM IST
meerut
यूपी के इस जनपद में योगी के आदेशों का उड़ा एेसा मजाक, इसे लेकर मचा जमकर हंगामा

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईद के मौके पर गोकशी रोकने के आदेश हवा में उड़ गए। हालांकि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को गोकशी रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी जिले में ईद के मौके पर गोकशी की गई। सरधना में पुलिस की नाक के नीचे गोकशों ने गोकशी करने के बाद गो अवशेषों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। घटना से गुस्साए हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए गोकशों के खिलाफ तहरीर दी है।

कूड़े के ढेर में पड़े मिले गो अवशेष

सरधना निवासी बजरंग दल के नगर संयोजक अमित चौधरी के अनुसार सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दीपक सिनेमा के पीछे कालन्द चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के निकट कूड़े के ढेर पर उन्होंने गो अवशेष पड़े देखे। दीपक द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। गो अवशेष के पड़े होने की जानकारी होने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के विरोध में अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। मिलन सोम ने कस्बे में पुलिस की मिलीभगत से गोकशों के हौंसले बुलंद होने का आरोप लगाया।

गोकशी के आरोपियों पर कार्रवार्इ की मांग

उन्होंने गोकशी के आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की मांग की। एसओ ने शीघ्र से शीघ्र घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। पुलिस ने बरामद गो अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। अमित चौधरी ने अज्ञात गोेकशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी गोकशी की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला