मेरठ

योगी की पुलिस ने एेसे घेरे दो बदमाश, इनामी भाग नहीं सका आैर दूसरा फरार

पुलिस की जवाबी कार्रवार्इ में दूसरा बदमाश हुआ फरार
2 min read
Jul 25, 2018
meerut
योगी पुलिस ने मुठभेड़ में फिर एेसे पकड़ा इनामी बदमाश

मेरठ। बढ़ती आपराधिक वारदातों के बीच पुलिस का एनकांउटर अभियान भी जारी है। जिसके तहत एक और इनामी बदमाश को पुलिस ने घेर लिया और मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल इनामी बदमाश का नाम सोनू है और उस पर दस हजार का इनाम घोषित है।

वेदव्यास पुरी कालोनी में देर रात हुई मुठभेड़

एसपी सिटी कुमार रणविजय के अनुसार थाना टीपीनगर क्षेत्र की वेदव्यास पुरी कालोनी में देर रात ढाई बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार थाना टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि दस हजार का इनामी बदमाश सोनू अपने एक साथी के साथ बाइक से वेदव्यास पुरी कालोनी से जा रहा है।

पुलिस ने बदमाशों को घेरा, एक फरार

टीपी नगर थाने की पुलिस की एक पार्टी वेदव्यास पुरी के पास ही गश्त पर थी। जिसको मैसेज दिया गया। गश्ती पार्टी ने एक मोटरसाइकिल को डिवाइडर रोड पर आता देख उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार युवकों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाब में एक बदमाशा को गोली लगी

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसके बाद सोनू पुत्र असगर निवासी लिसाड़ी गेट के पैर में गोली लग गई। सोनू के पास से पुलिस ने एक लूटी हुई बाइक, .32 बोर का पिस्टल, कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर टीपीनगर परशुराम ने बताया कि आरोपित सोनू पर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घायल बदमाश के दूसरे साथी की तलाश में अभियान चलाया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उन्होंने बताया कि गोली लगे बदमाश से फरार हुए उसके साथी के बारे में जानकारी मिलने पर जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
25 Jul 2018 07:36 pm