मेरठ

Lockdown के दौरान किसान का अपने ही खेत के पास मिला शव, ये वजह आ रही सामने

Highlights मेरठ के मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा का मामला बेटे की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम लॉकडाउन में युवक की मौत से गांव में अफरातफरी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2020, 2:13 PM IST
meerut

मेरठ। थाना मुंडाली क्षेत्र में कुछ घंटे पूर्व घर से निकले किसान का शव अपने ही खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। धान लगाने गए बच्चों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। पंचनामे के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

अजराड़ा निवासी हशमत का बेटा नाजिम शाम के समय घर से चुपचाप निकला था। सुबह धान लगाने गए अनवार के बच्चों ने उसका शव अपने ही खेत के पास पप्पन की शीशम पर लटका देखा। बच्चों ने इसकी सूचना नाजिम के परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया। एसओ रवि चंद्रवाल तुरंत पहुंचे और शव को पेड से उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के इनकार करने पर पंचनामे के बाद शव को सुपुर्द खाक कर दिया गया।

पुलिस और परिजन घटना को आत्महत्या मान रहे हैं। नाजिम की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के पिता ने उसकी मर्जी के विरुद्ध पिछले दिनों परीक्षितगढ़ के खजूरी में उसकी शादी की थी। इससे वह नाराज था। कुछ लोग पैसे के लेन-देन पर पिता व भाई से विवाद होना तो कुछ मृतक की पत्नी और मां के बीच हुए विवाद को घटना का कारण बता रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!