मेरठ

होटल में खाना खा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़, वायरल हुआ Video

Highlights मेरठ की हापुड़ रोड क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े घटना मरा हुआ समझकर फरार हो गए हमलावर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 4:51 PM IST
meerut

मेरठ। वायरल हुआ यह वीडियो मेरठ के हापुड़ रोड पर एक होटल के पास सीसीटीवी कैमरे का है। जहां पर एक युवक होटल पर बैठकर खाना खा रहा था। अचानक करीब आधा दर्जन युवक हाथ में डंडे और लोहे की रोड लेकर पहुंचे और खाना खाते युवक पर हमला बोल दिया। हमलावारों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। युवक को बचाने की हिम्मत कोई नहीं कर सका। जान बचाकर इधर-उधर भागने की कोशिश की तो उसको नीचे गिरा लिया गया।

युवक को सड़क पर गिराकर निर्मम तरीके से हमलावर पीटते रहे। करीब एक मिनट में युवक पर दर्जनों डंडों के प्रहार किए गए। युवक सड़क पर पड़ा कराहता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। वहीं पास में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। वायरल वीडियो में होटल पर खाना खाते कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। युवक अपनी कमीज को हाथ में पकड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। इस दौरान मौके पर कुछ अन्य युवक भी आते हैं और उसे पीटना शुरू कर देते हैं।

इसके बाद युवक को बीच सड़क पर लिटाकर सरियों और लोहे की रॉड से बुरी तरह से पीटा जाता है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर युवकों ने होटल के भीतर घुसकर कुछ चीज को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वापस आकर फिर से डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर युवक को मरा हुआ समझकर चले गए।

मारपीट में घायल हुए युवक का नाम आबिद है। उसके भाई ने थाना लिसाड़ी गेट में भूरा, यूनुस, माजिद, शाहिद, आरिफ के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसका भाई आबिद बीती मंगलवार को दोपहर रियासत होटल पर बैठकर खाना खा रहा था। उपरोक्त नामजद आरोपी वहां पहुंचे और उसके भाई की जमकर निर्मम तरीके से पिटाई कर दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के भाई साबिर ने बताया कि उसके भाई आबिद की हालत बेहद नाजुक है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला