मेरठ

यहां काम के बदले मिलता है यह, पढ़िए इस युवती की कहानी

एनजीआे आफिस में युवती से करवाया यह काम, अब यह डीएम आैर एसएसपी आॅफिस में चक्कर काट रही  
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 12:30 AM IST
meerut

मेरठ। नौकरी के नाम पर ठगी का नया तरीका एनजीओ ने निकाला है। पहले तो बेरोजगारों से ये लोग कई महीने काम करवाते हैं। नौकरी देने के दौरान बेरोजगारों से जमानत के तौर पर भारी-भरकम राशि वसूल करते हैं। उसके बाद जब बेरोजगार कई महीने काम कर लेता है और वह अपने सेलरी की बात करता है तो उसको अगले महीने देने का आश्वासन दिया जाता है। सेलरी देने वाला यह अगला महीना कभी आता नहीं। जब बेरोजगार फिर से अपनी सेलरी के रुपये मांगता है, तो उसके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है। विरोध करने पर उसको भगा दिया जाता है। नौकरी से भी निकाल दिया जाता है। कुछ ऐसे होते हैं जो इनका विरोध करते हैं अन्य तो बिना कोई कार्रवाई के चलते बनते हैं और दूसरी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गंगानगर का है। जहां पर एक युवती से कई महीने नौकरी करवाई और जब युवती ने अपने रुपये मांगने शुरू किए तो उसके साथ अभद्रता की और एनजीओ संचालकों ने भगा दिया।

वीडियो देखेंः Vigilance of MDA against the Mobile Tower

यह है मामला

यादगारपुर निवासी एक युवती ने गंगानगर स्थित एक एनजीओ पर उसके साथ जालसाजी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से लेकर एसएसपी तक से शिकायत की है। 143, बसंत विहार यादगारपुर निवासी शीतल पुत्री पंकज बिष्ट के अनुसार उसने एक सूचना पर गंगानगर स्थित एक एनजीओ में नौकरी के लिए संपर्क किया था। खुद को संस्था की डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर बताने वाली एक युवती ने उसे संस्था में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। शीतल का वेतन 14500 रुपये मासिक तय किया गया। इसी के साथ सिक्योरिटी मनी के नाम पर उससे एनजीओ के खाते में 15 हजार की रकम जमा कराई गई। आरोप है कि दो महीने काम करने के बाद जब उसने अपना वेतन की मांग की तो एनजीओ के अधिकारियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया। शीतल के अनुसार उसने जब जमा कराई गई सिक्योरिटी मनी वापस मांगी तो एनजीओ के अधिकारियों ने उससे अभद्रता की और उसको वहां से भगा दिया। पीड़िता ने डीएम और एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थनापत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला