4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैडम आपका दारोगा WhatsApp पर भेजता है ऐसा मैसेज, रिप्लाई नहीं करने पर करता है यह काम

एक महिला ने दारोगा के बारे में ऐसी शिकायत की, जिसे सुनकर एसएसपी आपे से बाहर हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 20 Feb 2018, 3:57 PM IST

woman complained darogoa in front of ssp

नोएडा। योगी सरकार प्रदेश में मनचलों और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए रोज नये-नये कदम उठा रही है। इसके लिए आए दिन यूपी पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन, इससे अलग उनके कुछ सिपाही खुद-खुद ऐसे-ऐसे काम कर हैं, जो बेहद ही शर्मनाक है। दरअसल, मेरठ में एक दारोगा महिला को कई दिनों से लगातार गुडमार्निग और गुडनाइट के WHATSAPP मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। महिला द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर दरोगा सुबह फोन लगा दिया करता था। महिला ने दरोगा को हद में रहने की नसीहत भी दे डाली, लेकिन दरोगा कहां मानने वाला था। उसके ऊपर तो इश्क की खुमारी चढ़ी हुर्इ थी। दरोगा की हरकत से परेशान आखिरकार महिला एसएसपी मंजिल सैनी से मिली और उसकी हरकत को बताया। महिला ने दारोगा के द्वारा WHATSAPP पर भेजे गए मैसेज को भी दिखाया। जिस पर एसएसपी मंजिल सैनी आग बबूला हो उठी और उन्होंने दरोगा को थाने से हटा दिया।

यह था मामला...

महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका एक मामला महिला थाने में विचाराधीन है, जिसकी विवेचना थाने में तैनात दरोगा जयवीर मलिक के पास है। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा जयवीर मलिक उसके WHATSAPP पर गुड मॉर्निंग और गुड नाइट जैसे मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने आरोपी दरोगा और महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान को भी अपने कार्यालय में तलब कर लिया। कप्तान के सामने पहुंचे थर-थर कांपते दारोगा ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी पत्नी से गलती से महिला को मैसेज भेज दिया था। इसके बाद कप्तान ने दरोगा को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि जब विभागीय लोग ऐसे करेंगे, तो बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। वहीं, दारोगा को थाने से हटाने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए। इसी बीच कप्तान को जानकारी मिली कि महिला थाने में पांच पुरुष और मात्र दो महिला दरोगा तैनात हैं। कप्तान ने महिला थाने से सभी पुरुष दरोगाओं को हटाने के संकेत दिए हैं।