मेरठ

युवक ने दोस्तों के साथ किया दलित छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म के बाद दे रहा यह धमकी

छात्रा के परिजनों ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस की पकड़ से बाहर
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 9:07 PM IST
meerut
युवक ने दोस्तों के साथ दलित छात्रा के अपहरण के बाद किया दुष्कर्म, अब दे रहा यह धमकी

मेरठ। मेरठ में एक और घटना ने समाज को शर्मसार होने के लिए मजबूर किया है। 15 वर्षीय दलित छात्रा का पहले अपहरण किया और उसके बाद युवक ने दरिंदगी दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों से उसकी वीडियो बनवाई। इसके बाद छात्रा को धमकाया कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो इंटरनेट पर डाल दी जाएगी। दहशत में आई और डरी हुई छात्रा के साथ आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। घर पहुंची छात्रा को देखकर परिजनों को शक हुआ तो छात्रा ने रोते हुए आपबीती बताई। छात्रा के परिजनों ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पांच युवकों ने कार से अपहरण किया

थाना दौराला क्षेत्र की निवासी दलित छात्रा एक विद्यालय में पढ़ती है। 19 जुलाई को छात्रा साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो सरधना रोड पर गांव के ही मन्नू उर्फ योगेश, सचिन, प्रवीण, सतेंद्र, रवि सहित पांच युवक सफेद रंग की स्विफ्ट कार लेकर पहुंचे। छात्रा की साइकिल पर कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा नीचे गिर गई, उसके बाद उसका तमंचे की नोक पर अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर उसे एक होटल में ले गए।

होटल में ले जाकर दोस्तों ने वीडियो बनार्इ

आरोप है कि होटल में आरोपी मन्नू ने छात्रा से दुष्कर्म किया जबकि अन्य आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाई। आरोपियों ने छात्रा को यह क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में हाईवे पर फेंककर चले गए। होश में आने पर छात्रा अपने घर पहुंची। डरी-सहमी छात्रा ने घटना के बारे में घर में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब छात्रा की हालत उसकी मां ने देखी तो पूछताछ की। छात्रा ने रोते हुए आपबीती बता दी। जिसके बाद छात्रा को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी घर से फरार हैं। गांव में आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला