मेरठ

वह 28 का आैर वो 45 की, दो बच्चों की शादी भी हो चुकी, रात को आयी थी मिलने, फिर…

मेरठ के प्रवेश विहार की घटना, किसी को यकीन को नहीं हो रहा

2 min read
May 23, 2018
वह 28 का आैर वो 45 की, रात को आयी थी मिलने, फिर दाेनों ने कर लिया एेसा काम

मेेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में एेसी घटना हुर्इ कि हर कोर्इ हैरत में है। हर कोर्इ इस बात की चर्चा कर रहा है कि आखिर एेसा कैसे हो गया। बीती रात जब मकान मालिक ने किराए पर रह रहे अवनीश के कमरे से जब कोर्इ हलचल नहीं हुर्इ तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गर्इ, जानिए क्या हुआ यहां...

ये भी पढ़ें

अपनी इस हरकत को छिपाने के लिए ये वार्डन रात में बन जाती थी भूत!

महिला को सल्फास खिलाया, फिर खुद खाया

मेडिकल थाना क्षेत्र में प्रवेश विहार निवासी आनंद शर्मा के मकान में करीब चार माह पूर्व अवनीश ने किराए पर कमरा लिया था। यह कमरा महिला रेखा ने दिलाया था। आनंद के मुताबिक अवनीश मजदूरी करता था और अविवाहित था। क्षेत्र के निवासियों के अनुसार आनंद के पड़ोस में टावर के निकट चंद्रसेन का परिवार रहता है। चंद्रसेन भी मजदूरी करता है। बताया जाता है कि अवनीश और चंद्रसेन की पत्नी रेखा के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। रेखा के चार बच्चे हैं। बीती रात भी रेखा अवनीश के साथ उसके कमरे पर ही थी। सुबह काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होती देख मकान मालिक आनंद, अवनीश के कमरे में पहुंचा। कमरे की खिड़की खोलकर जब उसने भीतर झांका तो उसकी चीख निकल गई। अवनीश और रेखा के शव पड़े देख आनंद ने शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर सैकड़ाें लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अवनीश (28) और रेखा (45) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। रेखा चार बच्चों की मां थी, जिनमें एक पुत्र और पुत्री की शादी भी हो चुकी है। एसओ मेडिकल के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक और महिला द्वारा जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है। मृतक के मकान मालिक आनंद ने घटना की तहरीर दी है।

महिला आती थी काम के बहाने

बताते हैं कि इस कमरे को किराए पर लेने से पहले युवक चंद्रसेन के बराबर वाले मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक इस बीच युवक के चंद्रसेन की पत्नी रेखा से संबंध हो गए। यहां किरकिरी होने के बाद महिला ने दूसरी जगह कमरा दिला दिया। इसके बाद भी दोनों मिलते थे। महिला कोठियों में काम के बहाने अवनीश के यहां जाती थी। बीती रात भी वह अवनीश के यहां गर्इ थी। पुलिस की मानें तो पहले अवनीश ने रेखा को सल्फास खिलाया आैर उसके बाद खुद सल्फास खा लिया। दोनों के शव कमरे में नीचे पड़े हुए मिले। सल्फास भी यहीं पड़ा हुआ मिला है। मरने से पहले दोनों ने प्रेम का इजहार किया आैर दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जतार्इ थी।

ये भी पढ़ें

ये महिलाएं 50 घंटे से यहां चढ़ी हुर्इ पानी की टंकी पर, जानिए इनकी कोर्इ सुध क्यों नहीं ले रहा
Published on:
23 May 2018 11:09 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड