मेरठ

Garba Dandiya Night : गरबा डांडिया डांस की मस्ती में झूमे युवा, नवरात्र के रंग में डूबे मेरठवासी

Garba Dandiya Night in Meerut मेरठ में इस समय त्योहारों के मौसम में चारों ओर उत्साह और उमंग का माहौल है। रामलीलाओं के मंचन के बीच शिक्षण संस्थानाओं में कार्यक्रम की धूम है। एक निजी शिक्षण संस्थान में गरबा और डांडिया कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर डांस किया। गरबा और डांडिया की मस्ती देर रात तक चलती रही। गरबा डांडिया डांस के साथ नवरात्र के रंग में युवा डूबे रहे। कार्यक्रम में डांसर रेशम के साथ गरबा-डांडिया और डीजे रोहित की मस्ती में झूमा तन-मन।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2022, 7:11 PM IST
Garba Dandiya Night : गरबा डांडिया डांस की मस्ती में झूमे युवा, नवरात्र के रंग में डूबे मेरठवासी
डांडिया की मस्ती ,डांडिया की मस्ती ,Garba Dandiya Night : गरबा डांडिया डांस की मस्ती में झूमे युवा, नवरात्र के रंग में डूबे मेरठवासी

Garba Dandiya Night in Meerut नवरात्रों के मौके पर परतापुर बाईपास स्थित एक शैक्षिक संस्थान में 'गरबा डांडिया नाईट' की मस्ती इस कदर चढ़ी कि कॉलेज में मौजूद हर किसी का तन-मन झूम उठा। छात्र-छात्राओं के पांव भी खुद-ब-खुद थिरक उठे। डांडिया व गरबा नृत्य के साथ ही गीत-संगीत का ऐसा दौर चला कि सबके लिए कार्यक्रम यादगार बन गया।

डांडिया गरबा नाईट कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ आलोक चौहान, डीन एकेडमिक डॉ मधुबाला शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ0 नीरज शर्मा,एचआर सोनल अहलावत और कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोफेशनल एंकर रेशम खान के मंच संचालन से कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। संचालन के उनके अंदाज व प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में पहुंचा तो पुरुष व महिला शिक्षक भी खुद को रोक नहीं सकीं और सबने मिलकर खूब धमाल मचाया।
भारतीय संस्कृति को दर्शाते परिधानों में छात्र-छात्राओं ने गरबा कर कार्यक्रम का आनंद लिया। डीजे रोहित के म्यूजिक के गानों पर छात्र खूब थिरके और छात्र बोले वंस मोर वंस मोर....। भक्ति गीतों व फिल्मी गानों पर शुरू हुआ गरबा डांडिया नाइट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

Updated on:
4 Oct 2022, 7:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई