Hastinapur Century Meerut वन विभाग हर तीसरे साल वन्य जीवों की गणना करता है। इस बार भी 2019 के बार 2022 में हस्तिनापुर सेंचुरी में जंगली जानवरों की गणना की गई है। जिसमें वर्ष 2022 में जंगली बिल्ली की संख्या हस्तिनापुर सेंचुरी में सिमटकर 11 हो गई है। जो तीन साल पहले तक 39 थी। इसके अलावा वन कैट की संख्या 209 से घटकर 144 रह गई है। हालांकि बिग कैट प्रजाति यानी तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इनकी संख्या जो पहले सात थी अब नौ हो गई है। बता दें कि वन विभाग हर तीसरे साल वन्य जीवों की गणना करता है। वर्ष 2019 में कुल वन्य जीवों की संख्या हस्तिनापुर वन सेंचुनी में 11552 थी। जो वर्ष 2022 में 12312 हो गई है।