Bulandshahr Double Murder थाना सलेमपुर इलाके के गांव कैलावन के रहने वाले युवक भूपेंद्र और उसके चचेरे भाई भूरा का शनिवार शाम अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार देर रात गांव कैलावन निवासी युवक दीपांशु को गिरफ्तार किया है। जबकि दीपांशु का भाई तुषार जो कि दिल्ली पुलिस में है वो अभी फरार है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने भाई तुषार और गांव के एक युवक के साथ मिलकर दोनों चचेरे भाइयों की हत्या की है। हत्या के बाद दोनों के शव संभल जिले के रजापुर थाना इलाके के पास फेंक दिए हैं। इसके अलावा, आरोपियों ने दोनों युवकों के सिर काटकर गंगा में बहा दिए।