मेरठ

किन्नर से हुआ युवक को प्यार तो बेगम को दिया तीन तलाक, 12 साल का संबंध एक झटके में तोड़ा

मेरठ में किन्नर के इश्क में दीवाने शौहर ने अपनी बेगम को तीन तलाक दे दिया। किन्नर के प्रेम में युवक इस कदर फंसा कि उसने शादी के 12 साल के संबंध को एक झटके में तोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2023, 10:57 AM IST
meerut crime News
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Meerut News: मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक किन्नर से प्रेम कर बैठा। युवक ने किन्नर से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। युवक ने 12 साल के शादी संबंध को एक झटके में तोड़ दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

शामली के रहने वाले किन्नर से पति के अवैध संबंध
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मेरठ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीदनगर रहने वाली युवती की शादी 12 साल पहले गाजियाबाद निवासी के युवक के साथ हुई थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शराब पीने का आदि था। इस बीच शामली के रहने वाले किन्नर से उसके पति के अवैध संबंध हो गए।

पति के परेशान होकर मायके में रहने लगी
उसके बाद से पति लगातार मारपीट कर परेशान करता था। पति के परेशान होकर मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि गुरुवार रात पति घर पहुंचा और भाई को शादी की बात कह साथ चलने को कहने लगा। पत्नी ने किन्नर का साथ छोड़ने को कहा तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसे बाद तीन तलाक व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत की है। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शादी करके किन्नर के साथ घर बसाने की धमकी
पीड़िता ने कहा कि उसका पति धमकी देता है कि वह किन्नर से शादी कर अपना घर बसाएगा। इसी कारण से वह तीन तलाक दे रहा है। महिला का आरोप है कि जब से पति किन्नर के संपर्क में आया है। उसके बाद से घर में क्लेश रहने लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी फरार है।

Published on:
Also Read
View All
बहन से बात करने पर रोहित की हत्या, गंगनहर में फेंका शव, चार गिरफ्तार; मुख्य आरोपी सुजल फरार

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान