मेरठ

Meerut News: घायल भाई को ठेले पर लेकर पहुंचा एसएसपी ऑफ़िस, पुलिस पर लगाए आरोप

Meerut News: दबंगों से परेशान एक युवक अपने छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी ऑफ़िस पहुंचा। युवक ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
May 22, 2023

Meerut News: दबंगों से परेशान होकर आज एक युवक एसएसपी ऑफ़िस अपने छोटे भाई को ठेले पर लेकर पहुंचा। जहां उसने थाना लिसाड़ीगेट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैंं। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।

पुलिस में शिकायत के बाद भी उसके भाई को न तो अस्पताल उपचार के लिए भेजा और न आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफ़िस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार श्यामनगर 20 फुटा रोड निवासी नईम ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसके छोटे भाई तालिब ने पड़ोस के रहने वाले समीर का कबूतर पकड़ लिया था। इससे रंजिश रखते हुए समीर ने साथियों के साथ मिलकर उसके छोटे भाई तालिब पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित नईम का आरोप है कि जब वह अपने भाई को लेकर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र श्यामनगर स्थित पिल्लोखड़ी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने न तो उसके भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और न हीं आरोपियों पर कार्रवाई की।

उपचार न मिलने के कारण तालिब की हालत गंभीर हो गई। तालिब के बड़े भाई नईम का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर टरका रही है। उधर, फरियादियों की शिकायत सुन रहे एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Published on:
22 May 2023 06:59 pm
Also Read
View All
तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?