मेरठ

होटल संचालक पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर मची चीख पुकार

firing in meerut मेरठ में देर रात एक होटल संचाक पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग से सड़क पर चीख पुकार मच गई। सड़क पर चल रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने होटल संचालक से घटना की जानकारी ली और आसपास चेकिंग अभियान चलाता। लेकिन हमलावरों का कही पता नहीं चल सका।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2022, 8:47 PM IST
होटल संचालक पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर मची चीख पुकार
होटल संचालक पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर मची चीख पुकार

firing in meerut मेरठ के हापुड रोड पर देर रात अज्ञात युवकों ने होटल संचालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर युवक स्कूटी और बाइक पर आए थे। जिन्होंने पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और स्कूटी बाइक चला रहे युवकों ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठे युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान गोली किसी को नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया है। लेकिन सुबह तक भी उनका कुछ पता नहीं चला। होटल संचालक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित चमड़ा पैंठ के पास की है। जहां पर हाजीपुर निवासी समीर का चिकन प्वाइंट नाम से होटल है। तीन दिन पहले स्कूटी सवार तीन युवक होटल पर खाना खाने आए थे। उस दौरान पैसों के लेन-देन की वजह से होटल मालिक समीर का उनसे विवाद हुआ था। उस समय युवकों को समझाकर वापस भेज दिया था।

देर रात समीर अपने होटल में काम करने वाले युवकों के साथ होटल बंद कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी और बाइक पर आए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। होटल संचालक समीर ने भागकर अपनी जान बचाई। होटल संचालक समीर ने स्कूटी सवार युवकों पर फायरिंग का संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Updated on:
14 May 2022, 8:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला