मिर्जापुर

राम मंदिर के मुद्दे पर अमर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मंदिर नहीं बना तो भाजपा…

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान देने के बाद मंदिर मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बना गया है।
less than 1 minute read
amar singh
अमर सिंह

मिर्जापुर. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने संसद में कानून पास कर राम मंदिर बनाने की वकालत की है। विंध्याचल में अमर सिंह ने कहा कि अगर अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बना तो यह हिंदुत्व और भाजपा की हार होगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान देने के बाद मंदिर मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बना गया है। विंध्याचल में अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद व नेता अमर सिंह ने मंदिर मुद्दे पर पीएम को संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाकर कानून बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज मंदिर नही बना आगे कभी नहीं बनेगा।

अमर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने कह दिया कि राम मंदिर है, अगर न्यायालय से लागू एसएसटी एक्ट में संशोधन हो सकता है तो मंदिर के मामले में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि न्यायालय कोई भी निर्णय अगर पुरातत्व के आधार पर निर्णय नहीं लेती है, मोदी जी बहुसंख्यक आधार पर है अगर राज्यसभा में सांसद की कमी है तो राज्यसभा और लोकसभा का संयुक्त अधिवेशन बुला मंदिर के लिए कानून बने ।उन्होंने कहा कि संसद में अगर प्रस्ताव आता है तो वह निश्चित रूप से उसका समर्थन करेंगे।

वहीं अमर सिंह शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर पार्टी और राजा भैया के नए दल के सवाल पर बचते हुए नजर आए। उनका कहना था कि मेरा संबंध समाजवादी पार्टी से था और मैं सिर्फ यहीं कहना चाहता हूं कि गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दोबारा।

BY- SURESH SINGH

Updated on:
18 Oct 2018 08:27 pm
Published on:
18 Oct 2018 08:27 pm
Also Read
View All
‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक

मिर्जापुर में डीसीएम की टक्कर से 3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, बाइक सवार घायल

मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में धौंस जमा रहा था फर्जी इंस्पेक्टर, तैनाती की बात पूछने पर फंसा पेंच

रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान